फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का चयन टीम इंडिया में होते ही उठने लगे थे सवाल, कोच ने दिया करारा जवाब

Mon, 11 Jun 2018 09:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Arjun tendulkar coach atul gaikwad says dont go on surname of this young talent

पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने बीते दिनों अंडर-19 टीम इंडिया में जगह बनाई। जिसके बाद उनके चयन को लेकर कई सवाल उठने खड़े हो गए थे। सोशल मीडिया से लेकर आम फैंस तक दबी जुबां से मान रहे थे कि अर्जुन को सचिन तेंदुलकर का पुत्र होने का फायदा मिला है।

Arjun tendulkar coach atul gaikwad says dont go on surname of this young talent
- फोटो : File

अब अर्जुन के कोच ने आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, 'अर्जुन को उसकी मेहनत का फल मिला है। तेंदुलकर सरनेम का दबाव तो रहेगा ही, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अर्जुन इसे अच्छी तरह से संभाल लेंगे। मैंने कभी भी अर्जुन को अपने पिता के नाम का फायदा उठाते नहीं देखा है। आप यह मत देखिए की वह किसका बेटा है। आप उसका खेल देखिए।’
 

सचिन तेंदुलकर का बेटा पहनेगा टीम इंडिया की जर्सी, मिला अंडर-19 में मौका

Arjun tendulkar coach atul gaikwad says dont go on surname of this young talent

यहां यह बात गौर करने वाली है कि जिस उम्र (18 साल 8 महीने) में अर्जुन ने भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई है। उस उम्र में उनके पिता सचिन इंटरनेशनल क्रिकेट में लगभग 2 साल गुजार चुके थे। करियर की शुरुआत बल्लेबाज के रूप में करने वाले अर्जुन को शुरुआती सफर में ज्यादा सफलता नहीं मिली।

तेंदुलकर का सीना हुआ गर्व से चौड़ा, बेटे अर्जुन का टीम इंडिया में चयन होते ही खुशी-खुशी कही यह बात

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun tendulkar coach atul gaikwad says dont go on surname of this young talent

बेटे के करियर को संवारने के लिए सचिन ने अर्जुन से तेज गेंदबाजी करवानी शुरू की। अर्जुन को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सुब्रतो बनर्जी की देखरेख में गेंदबाजी के गुर सीखने के लिए भेजा। फिलहाल अर्जुन अतुल गायकवाड़ की देख-रेख में कोचिंग कर रहे हैं।

इन 5 कारणों से सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का हुआ टीम इंडिया में सिलेक्शन

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed