फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   apoorv wankhede near ton vidarbha pile up huge score against rest of india

Irani Cup: विदर्भ 700 रन के पार, अपूर्व वानखेड़े शतक से एक रन दूर

Fri, 16 Mar 2018 07:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
apoorv wankhede near ton vidarbha pile up huge score against rest of india
वसीम जाफर

विदर्भ ने ईरानी कप के तीसरे दिन भी रेस्ट ऑफ इंडिया को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीसरे दिन स्टंप्स तक विदर्भ ने 208 ओवर में 5 विकेट खोकर 702 रन बनाए। बारिश के कारण पूरे दिन में कुल 28 ओवर का खेल हो सका, जो कि विदर्भ के लिए फलदायी साबित हुआ।

विज्ञापन


बारिश के कारण देर से शुरू हुए तीसरे दिन के खेल में रिकॉर्ड बुक्स को हिलाने वाले वसीम जाफर अपने कल के स्कोर में एक रन का इजाफा करके पवेलियन लौट गए। जाफर को सिद्धार्थ कौल ने क्लीन बोल्ड किया। 40 वर्षीय जाफर ने 431 गेंदों में 34 गेंदों और एक छक्के की मदद से 286 रन की मैराथन पारी खेली। जाफर जब आउट हुए तब विदर्भ का स्कोर 600 रन हो चुका था।
विज्ञापन


इसके बाद अपूर्व वानखेड़े (99*) ने अक्षय वाडकर (37) के साथ पांचवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। शाहबाज नदीम ने वाडकर को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। हालांकि, अपूर्व वानखेड़े की बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रही और वह स्टंप्स तक शतक से केवल एक रन दूर थे। उम्मीद है कि चौथे दिन अपूर्व अपना शतक पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपूर्व ने 173 गेंदों में 12 चौको और दो छक्को की मदद से नाबाद 99 रन बनाए।

संक्षिप्त स्कोर कार्ड:

विदर्भ: 702/5 (वसीम जाफ़र 286, गणेश सतीश 120, सिद्धार्थ कौल 2/91)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed