{"_id":"5bf684cfbdec22414b47be90","slug":"apollo-tyres-ropes-in-sachin-tendulkar-as-brand-ambassador-of-the-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपोलो टायर्स ने 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर को बनाया ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपोलो टायर्स ने 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर को बनाया ब्रांड एंबेसडर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
सचिन
- फोटो : file photo
वाहनों का पहिया बनाने वाली कंपनी अपोलो टायर्स ने सचिन तेंदुलकर को पांच साल के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह पहली बार है कि जब कंपनी ने अपने ब्रांड के लिए किसी हस्ती को अपने ब्रांड का चेहरा बनाया है।
विज्ञापन
कंपनी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नीरज कंवर ने बयान में कहा, 'अपोलो ब्रांड को उसकी वास्तविक क्षमता तक पहुंचाना वृद्धि के लिये महत्वपूर्ण है। सचिन को अपने ब्रांड के साथ जोड़कर हमनें एक आकर्षक यात्रा शुरू की है। मुझे भरोसा है कि यह भागीदारी हमें आगे बढ़ाने में मदद करेगी।'
विज्ञापन