IPL 8 में बॉलीवुड का 'तड़का', महज 200 रुपए में लें लुत्फ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-8 के लिए जहां सभी 8 टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हैं, वहीं आयोजक भी उद्घाटन समारोह में चार चांद लगाने की योजना बना रहे हैं।
भारत में क्रिकेट टूर्नामेंट हो और उसमें बॉलीवुड का तड़का न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण में चौके-छक्के की बारिश शुरू होने से पहले अपने ठुमकों से प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे।
पहले ऐसी खबर थी कि 7 अप्रैल को कोलकाता के आईपीएल-8 का रंगारंग आगाज होगा जिसमें विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा अपने ठुमकों से समां बांध देंगी। अनुष्का के अलावा बदलापुर के नायक वरुण धवन भी आने वाले थे लेकिन शूटिंग के कारण समय नहीं मिल पा रहा और उनका आना अब संभव नहीं है। लेकिन अब यह पक्की खबर आ रही है कि उदघाटन समारोह में बॉलीवुड में अनुष्का अकेले नहीं होंगी, उनका साथ देने के लिए और भी कई बड़े चेहरे मैदान पर आने वाले हैं।
IPL उद्घाटन समारोह में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
अनुष्का शर्मा के लिए आईपीएल में ठुमके लगाना कुछ खास रहेगा। वह अब तक स्टेडियम में बैठकर विराट कोहली का मैच देखती थी लेकिन इस बार यह उलटा होगा। अनुष्का मैदान पर नाचेंगी और कोहली दर्शकदीर्घा में बैठकर अपनी माशूका का डांस देखेंगे। सार्वजनिक रूप से ऐसा पहली बार होगा।
अनुष्का ही क्यों और भी कई चेहरे हैं जो आईपीएल के उद्घाटन समारोह में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे। अनुष्का के अलावा रितिक रोशन और शाहिद कपूर भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने बताया कि सैफ अली खान इस उद्घाटन समारोह की मेजबानी करेंगे और कलाकाता आईपीएल-8 के रंगारंग आगाज के लिए बने एक भव्य स्टेज पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इन फिल्मी हस्तियों के अलावा फरहान अख्तर और संगीतकार प्रीतम भी वहां होंगे।
ठाकुर ने बताया कि सभी आठ टीमों के कप्तान आईपीएल में क्रिकेट की भावना को बनाए रखने की शपथ लेंगे। गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ट्रॉफी को बीच में रखेंगे और यहीं से इस सत्र की शुरुआत हो जाएगी। 2 घंटे चलने वाला यह उद्घाटन समारोह शाम 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम स्थल के दरवाजे शाम 5 बजे से ही खोल दिए जाएंगे। इस शानदार कार्यकेम के लिए टिकटों की बिक्री हो रही है जिसकी शुरुआती कीमत है 200 रुपए और इसे iplt20.com से खरीदा जा सकता है।
जो टिकट लेकर उद्घाटन समारोह नहीं देख पाएंगे वे टीवी सोनी मैक्स और सोनी सिक्स पर देख सकेंगे।