फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anurag Thakur replaces Kiren Rijiju as new Sports Minister just 16 days before  Olympics

अनुराग बोले : भारत को खेल का पावरहाउस बनाने में कसर नहीं रखेंगे

Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
सार

  • देश के 17वें खेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, बोले सबको लेकर चलेंगे साथ   
  • बोले, सबको साथ लेकर भारतीय खेलों की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे 

विज्ञापन
Anurag Thakur replaces Kiren Rijiju as new Sports Minister just 16 days before  Olympics
अनुराग ठाकुर और किरेन रिजिजू - फोटो : social media

विस्तार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को देश के 17वें खेल मंत्री के रूप में दायित्व संभाल लिया। उन्होंने वादा किया है कि देश को खेल पावरहाउस बनाने में यथासंभाव सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्हें ऐसे समय में मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है जबकि भारतीय खिलाड़ी 23 जुलाई से टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों की अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं। ठाकुर को खेल मंत्रालय के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी बनाया गया है। उनके साथ 35 साल के युवा नीतीश प्रमाणिक को खेल राज्य मंत्री बनाया गया है, जो कैबिनेट में सबसे युवा हैं।   

विज्ञापन


 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ने कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री का आभारी हूं जिन्होंने मुझे नया दायित्व सौंपा है। खेल के प्रति उनकी सोच, प्यार और पहल है जो भारतीय खेलों को आगे लेकर जा रही है। पूर्व मंत्री रिजिजू के कार्यकाल में अब तक जो भी अच्छे कार्य किए गए हैं, वो जारी रहेंगे। हम सबको साथ लेकर भारतीय खेलों की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे। मणिशंकर अय्यर (2006-2008) के बाद अनुराग ठाकुर तेरह वर्ष में पहले ऐसे कैबिनेट मंत्री हैं जिन्हें खेल मंत्रालय सौंपा गया है। अनुराग इससे पहले वित्त एवं कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री थे।  
विज्ञापन


ठाकुर का खेलों से पुराना अनुराग : पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर 46 वर्षीय अनुराग ठाकुर का खेलों से पुराना नाता रहा है। मई 2016 से फरवरी 2017 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले वह बोर्ड के सचिव भी रहे थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) का अध्यक्ष पद भी संभाला। उनके भाई अरुण धूमल इस समय बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेंगी चुनौतियां
-कोविड-19 के दौर में खेल मंत्रालय के सामने सभी खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा शीर्ष प्राथमिकता में रहेगी। 
-टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों का टीकाकरण।
-क्रिकेट के साथ-साथ सभी खेलों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना 

मैं राज्य सरकारों, खेल इकाईयों और संघों को साथ लेकर चलने की कोशिश करूंगा। चाहता हूं कि भारत खेलों में अच्छा करे। हम माननीय प्रधानमंत्री के स्वप्न को पूरा करने की कोशिश करेंगे।-अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल मंत्री  

भारत को खेलों में महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा : रिजिजू
निवर्तमान खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा। टोक्यो ओलंपिक से एक पखवाड़ा पहले रिजिजू की जगह अनुराग ठाकुर को खेलमंत्री बनाया गया है।

मई 2019 में खेलमंत्री बने रिजिजू कैबिनेट में फेरबदल के साथ अब कैबिनेट मंत्री के रूप में विधि मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे। वहीं ठाकुर को सूचना और प्रसारण के साथ खेल मंत्रालय सौंपा गया है। मणिशंकर अय्यर (2006 से 2008) के बाद खेल मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले ठाकुर पहले कैबिनेट मंत्री होंगे। रिजिजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित विदाई समारोह में कहा, ‘हमने भारत को खेलों में महाशक्ति बनाने के लिए सारे प्रयास किए। यह सफर जारी रहेगा , बस जिम्मेदारी बदल गई है। मेरा मंत्रालय बदल गया है लेकिन खेल मंत्रालय में ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। मैं टीम को शुभकामना देता हूं ।’

उन्होंने कहा, ‘खेल मंत्री के तौर पर मेरा पूरा कार्यकाल आयोजनों और गतिविधियों से भरपूर रहा। मैंने युवा से लेकर सीनियर खिलाड़ियों से मुलाकात की और बात की। भारत को खेलों में आगे ले जाने का सफर जारी रहेगा और पूरा होगा।’ रिजिजू ने खेल मंत्रालय में अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इसने देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजरिये पर अमल करने की पूरी कोशिश की।

रिजिजू को ओलंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ की जगह स्वतंत्र प्रभार के साथ खेलमंत्री बनाया गया था। वह अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री भी रहे और कुछ समय आयुष मंत्रालय का अस्थायी प्रभार भी उनके पास रहा। भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। खेल कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच 23 जुलाई से टोक्यो में होंगे।


रिजिजू के कार्यकाल में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की राशि में इजाफा हुआ और वित्तीय कठिनाई झेल रहे मौजूदा या पूर्व खिलाड़ियों को तुरंत मदद मिली। इसके साथ ही देश भर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्रों का बुनियादी ढांचा बेहतर किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed