{"_id":"5d6661528ebc3e93de1230f4","slug":"another-international-fan-of-jasprit-bumrah-this-bangladeshi-is-imitating-his-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिल गया बांग्लादेशी बुमराह, दुनिया के नंबर एक गेंदबाज की हूबहू नकल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: मिल गया बांग्लादेशी बुमराह, दुनिया के नंबर एक गेंदबाज की हूबहू नकल
Thu, 29 Aug 2019 08:33 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 29 Aug 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह की नकल करता बांग्लादेशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसप्रीत बुमराह मौजूदा दौर में सफेद और लाल गेंद के साथ धमाल मचाने वाले दुनिया के चुनिंदा गेंदबाजों में से एक हैं। बेहद कम समय में बुमराह को मिली इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत और लगन के साथ-साथ अजीबो-गरीब बॉलिंग स्टाइल को भी श्रेय जाता है।
विज्ञापन
अब तो कई क्रिकेटर और फैंस भी बुमराह के गेंदबाजी एक्शन की नकल करते नजर आ जाते हैं। विश्व कप के दौरान एक दादी मां का वीडियो वायरल हुआ था, जो जस्सी के एक्शन की नकल करते नजर आ रही थीं। अब बांग्लादेश में एक ऐसा खिलाड़ी मिला है, जो हूबहू बुमराह की तरह बॉलिंग करता है।
विज्ञापन
WATCH: Young Bangladeshi bowler tries Jasprit Bumrah's bowling action and nails it to perfection.#TeamIndia #INDvWI #INDvsWI #ViratKohli pic.twitter.com/CyrglausEo
विज्ञापन विज्ञापन— Rooter App (@RooterSports) August 27, 2019
इस युवा क्रिकेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं बल्कि इससे पहले पाकिस्तान में भी एक पांच साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जो जसप्रीत के एक्शन की नकल कर रहा था।
बता दें कि वन-डे क्रिकेट के नंबर एक गेंदबाज बुमराह मंगलवार को ही टेस्ट रैंकिग में 7वें नंबर पर पहुंचे। मौजूदा वक्त में वेस्टइंडीज दौरे पर भी उनकी गेंदबाजी कहर ढा रही है। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज भी हैं।