{"_id":"50e783f0cff09c6b74bbeb3362261f77","slug":"anjelo-mathews-hits-ton-in-abu-dhabi-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के बाद श्रीलंका के कप्तान ने भी ठोका शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक के बाद श्रीलंका के कप्तान ने भी ठोका शतक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबुधाबी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच रोमांचक हो गया है। पाक कप्तान के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने भी शतक लगाकर अपनी टीम की मैच में वापसी करा दी है।
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 116) ने कप्तानी की जिम्मेदारी भरी शतकीय पारी खेलते हुए श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन शुक्रवार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
अबुधाबी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक पांच श्रीलंका ने चार विकेट पर 186 रन से आगे खेलते हुए विकेट पर 420 रन बनाए लिए थे।
विज्ञापन
इससे श्रीलंका की बढ़त 241 रन की हो गई थी। मैथ्यूज ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 34 टेस्ट में अपना दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने 282 गेंदों की अपनी नायाब की पारी के दौरान 12 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
उन्होंने दिनेश चांडीमल (89) के साथ पांचवें विकेट के लिए 138 रन और प्रसन्ना जयवर्धने (नाबाद 48) के साथ छठे विकेट के लिए अविजित 96 रन जोड़े।
इससे पहले पाकिस्तान की पारी में भी दो शतक लगे थे। कप्तान मिस्बाह-उल-हक (135) और यूनुस खान (136) ने शतक लगाए थे।