फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   anil Kumble's fan troll BCCI on way of wishing him in his 47th Birthday

जन्मदिन पर BCCI ने किया कुंबले का अपमान, प्रशंसकों के दवाब में सुधारी भूल

Tue, 17 Oct 2017 09:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 17 Oct 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
 anil Kumble's fan troll BCCI on way of wishing him in his 47th Birthday
अनिल कुुंबले - फोटो : The indian express
ऐसा लगता है कि बीसीसीआई टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुंबले के टीम इंडिया के कोच पद से हटाए जाने का गहरा असर दोनों के बीच संबंधों पर पड़ा है। मंगलवार को इसकी झलक कुंबले के जन्मदिन पर बीसीसीआई द्वारा किए गए ट्वीट में दिखाई दी। 
विज्ञापन



भारत के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज के 47वें जन्मदिन पर बीसीसीआई ने ट्वीट किया और कहा, पूर्व गेंदबाज को जन्मदिन की बधाई। लेकिन कुंबले इस पर कुछ प्रतिक्रिया देते इससे पहले सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने मोर्चा संभालते हुए बीसीसीआई को ट्रोल किया। प्रशंसकों ने कहा, बीसीसीआई को कुंबले के प्रति थोड़ा सम्मान दिखाना चाहिए। उन्हें केवल पूर्व गेंदबाज कहकर संबोधित करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन



विवाद को बढ़ता देख बीसीसीआई ने अपना ट्वीट डिलीट कर, नए संदेश और तस्वीर के साथ अनिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नए ट्वीट में बोर्ड ने कुंबले को पूर्व कप्तान, लेजेंड और जंबो जैसे चर्चित नामों से संबोधित किया और कहा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। #Legend #HappyBirthdayJumbo
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले प्रशंसकों ने बीसीसीआई के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए पूछा कि क्या कुंबले केवल गेंदबाज थे? क्या वो पूर्व कप्तान और कोच नहीं हैं? प्रशंसकों के इन सवालों का बोर्ड के पास कोई जवाब नहीं था। उसके पास केवल अपनी गलती सुधारने का विकल्प था लेकिन जब उसने ये किया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

कुंबले ने अपने 17 साल के क्रिकेट करियर में 132 टेस्ट में 619 विकेट हासिल किए। वह गांगुली के बाद टीम इंडिया के कप्तान भी बने। वह करियर में कभी किसी विवाद में नहीं पड़े। उनका विवाद से नाता टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद हुआ। उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन भी शानदार था और टीम दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भी बनी। लेकिन कोच पर से उनकी विदाई विवादों में घिरी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed