{"_id":"c162eaea-42f8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"anil-kumble-hopeful-that-india-can-draw-parity-at-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपुर में पूरी ताकत झोंक दे टीम इंडियाः कुंबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नागपुर में पूरी ताकत झोंक दे टीम इंडियाः कुंबले
मंगलोर/एजेंसी
Updated Tue, 11 Dec 2012 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान और लेग स्पिनर अनिल कुंबले को उम्मीद है कि भारत नागपुर में मैच ड्रा कराने और साथ ही 28 साल बाद भारतीय जमीं पर इंग्लैंड को पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने से रोकने में कामयाब रहेगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ चौथा और आखिरी टेस्ट 13 दिसंबर से शुरू हो रहा है। नागपुर में भारत का पिछला प्रदर्शन बेहतर रहा है और भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट में जीत दर्ज करने और टेस्ट ड्रा कराने में अपनी पूरी इनर्जी झोंक देनी चाहिए।
विज्ञापन
यहां सहयाद्री कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट परिसर में रॉयल चैलेंजर्स केएससीए क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन पर कुंबले ने कहा, ‘मुंबई और कोलकाता टेस्ट मैचों के नतीजे से टीम इंडिया की क्षमता का आंकलन करना सही नहीं है।
विज्ञापन
वास्तव में इंग्लैंड की टीम ने एलिस्टर कुक की कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन किया है। कुक ने भारतीय परिस्थितियों में उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। मुझे उम्मीद है कि भारत नागपुर में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। यहां भारतीय टीम का पहले भी बेहतर प्रदर्शन किया है और सीरीज ड्रा कराए हैं। मुझे उम्मीद है कि मेजबान एंथोनी डी मेलो ट्रॉफी भारतीय सरजमीं से जाने नहीं देंगे।’