{"_id":"66ee930324d45cc9d000f518","slug":"angry-rohit-sharma-fumes-at-india-teammate-during-1st-india-vs-bangladesh-test-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: 'सोए हैं सब लोग...', गुस्से में इस खिलाड़ी पर चिल्लाए रोहित शर्मा, स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई आवाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: 'सोए हैं सब लोग...', गुस्से में इस खिलाड़ी पर चिल्लाए रोहित शर्मा, स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई आवाज
Sat, 21 Sep 2024 03:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:04 PM IST
सार
रोहित की अपने खिलाड़ियों से बात करने की अलग शैली है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान रोहित को एक फील्डर पर गुस्सा करते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। भारत ने 515 रनों का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में बांग्लादेश की दूसरी पारी जारी है। वैसे तो जब टीम इंडिया टेस्ट खेलती है तो स्टंप माइक में विकेटकीपर ऋषभ पंत की आवाज रिकॉर्ड होना आम बात है, लेकिन जब से रोहित शर्मा कप्तान बने हैं, कई बार उनकी मजाकिया बातें स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो चुकी है। 'कोई गार्डेन में नहीं घूमेगा' वाले कमेंट को कौन भूल सकता है। अब रोहित का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फील्डर पर भड़कते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
रोहित की अपने खिलाड़ियों से बात करने की अलग शैली है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान रोहित को एक फील्डर पर गुस्सा करते हुए देखा गया था। उन्होंने कहा, 'ओए, सोए हुए हैं सब लोग'। वायरल हुए वीडियो में साफ नहीं हो पा रहा है कि रोहित शर्मा किस पर चिल्ला रहे हैं। इस मैच में बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान रोहित को शुभमन के साथ भी बातचीत करते हुए देखा गया। वह गिल को कुछ समझाते हुए दिख रहे थे।
Rohit sharma the captain 😂😂😂pic.twitter.com/pJoFtgRXdH
— SKIPPER (@skipperjatt) September 21, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टेस्ट में खराब प्रदर्शन जारी है। वह दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। पहली पारी में उन्होंने केवल छह और दूसरी में पांच रन बनाए। यह चौथा मौका है, जब वह किसी टेस्ट की दोनों पारियों में से किसी में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ चार टेस्ट और पांच पारियों में रोहित ने 8.80 की औसत से महज 44 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 21 रन का है।
हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ रोहित के सभी प्रारूपों को मिलाकर आंकड़े बेहतर हैं। उन्होंने 34 मैचों की 35 पारियों में 40.84 की औसत से 1,307 रन बनाए हैं, जिसमें तीन चौके और आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137 रन का है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में रोहित ने 41.82 की औसत से 711 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। 131 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।