{"_id":"58f24a084f1c1bbc4ccf61de","slug":"andrew-tye-of-gujrat-lions-tell-how-he-took-hat-trick-against-rising-pune-supergiants","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2017: एंड्रयू टाय ने खोला राज, बताई पुणे के खिलाफ कैसे ली हैट-ट्रिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2017: एंड्रयू टाय ने खोला राज, बताई पुणे के खिलाफ कैसे ली हैट-ट्रिक
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sat, 15 Apr 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
एंड्रयू टाय
- फोटो : IPL
गुजरात लायंस के लिए आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय ने अपने पहले ही मैच में हैट्रिक लेकर सभी को हैरान कर दिया। टाय ने अपनी इस सफलता के पीछे का राज बताते हुए कहा कि यह सब उनकी गेंदबाजी में नक़ल बॉल का अधिक प्रयोग होने का नतीजा है।
क्रिकेट में 'नक़ल' गेंद उसे कहा जाता है, जिसमें हाथ और कलाई का जोर न लगाकर गेंद को सिर्फ उंगलियों से रिलीज किया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो उंगलियों के सहारे फेंकी जाने वाली गेंद को 'नक़ल' गेंद कहा जाता है। यह एक अंग्रेजी टर्म है।
आरपीएस के खिलाफ पारी का 20वां और अंतिम ओवर डालते हुए टाई ने हैट्रिक ली थी और इस दौरान उन्होंने महज 10 रन खर्च किये। अपने इस शानदार प्रदर्शन के बाद इस तेज गेंदबाज ने कहा, "नक़ल गेंद डालना मेरा मुख्य हथियार है तथा आज मैं जैसे डाल रहा हूं यहां तक पहुंचने में करीबन 5 से 6 वर्षों का समय लगा है।"
विज्ञापन
भारत में खेलने को लेकर इस खिलाड़ी ने कहा कि भारत क्रिकेट खेलने के हिसाब से बहुत अच्छा देश है। यहां खेल को सुधारने में काफी मदद मिलती है तथा कुछ बड़े भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलने पर आप खुद को और अधिक विकसित कर सकते हैं.।गौरतलब है कि लायंस ने सुपरजायंट को हराकर आईपीएल 2017 में अपना पहला मैच टाई के 5 विकेटों की बदौलत ही जीता था।