{"_id":"56efade24f1c1be85df14e6b","slug":"andre-fletcher-was-exillent-agianst-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप में कैरेबियाई टीम को मिला दूसरा 'क्रिस गेल'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप में कैरेबियाई टीम को मिला दूसरा 'क्रिस गेल'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत से उत्साहित कैरेबियाई टीम के लिए अच्छी खबर यह है जीत दिलाने के लिए उन्हेें एक
विज्ञापन
और 'क्रिस गेल' मिल चुका है।
टी-20 के इस महाटूर्नामेंट में क्रिस गेल के तूफानी नाबाद शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहले इंग्लैंड को धूल चटाई फिर रविवार को
श्रीलंका के खिलाफ भी जोरदार जीत दर्ज की।
रविवार को हुए मुकाबले में वेस्इंडीज ने श्रीलंका के 127 रनों के लक्ष्य को 10 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। इसमें टीम के ओपनर
आंद्रे फ्लेचर के नाबाद 84 रन महत्वपूर्ण रहे। वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेल रहे फ्लेचर ने श्रीलंका के खिलाफ 5 छक्के और 6 चौके जड़े।
28 साल के इस ओपनर को इंग्लैंड के खिलाफ जगह नहीं मिली थी। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में क्रिस गेल के
चोटिल हो जाने के चलते फ्लेचर को पहले बल्लेबाजी करने उतारा गया और वह छा गए।
टूर्नामेंट में वेस्इंडीज अभी तक अपने दोनों लीग मुकाबले जीत चुकी है। अपने ग्रुप में वेस्इंडीज सबसे आगे है। उसके बाकी के
दो मुकाबले 25 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और चौथा मुकाबला रविवार 27 मार्च को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा।