AFG vs NZ 1st Test: ग्रेटर नोएडा में अफगान स्टाइल में हुआ न्यूजीलैंड की टीम का स्वागत, सामने आया वीडियो, देखें
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड एकमात्र टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे। मैच नौ सितंबर से ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान पर खेला जाएगा। यह अफगानिस्तान टीम का अपनाया हुआ घरेलू मैदान भी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Welcome @BlackCaps
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 5, 2024
Video: The New Zealand team has arrived at the hotel in Greater Noida, India, for the one-off Test match against Afghanistan's national team.#AfghanAtalan | #AFGvNZ | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/UlQApG5UXP
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान अपनी पीठ को आराम देने के लिए निकट भविष्य में टेस्ट प्रारूप में नहीं खेलेंगे जिसकी उन्होंने पिछले साल सर्जरी कराई थी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के एक सूत्र ने बताया कि राशिद और टीम प्रबंधन ने उनकी पीठ की समस्या को देखते हुए क्रिकेट के लंबे प्रारूप से ब्रेक लेने का आपसी सहमति से फैसला किया है। अक्तूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्व कप के बाद राशिद ने पीठ की सर्जरी कराई थी और वह इसके बाद से चार महीने तक खेल से बाहर रहे थे। वह हाल में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप का हिस्सा थे, जहां उन्होंने अफगानिस्तान की कप्तानी करते हुए टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने आगामी एकमात्र टेस्ट के लिए 20 सदस्यीय प्रारंभिक टीम की घोषणा की और टीम 28 अगस्त को ग्रेटर नोएडा पहुंचने के बाद से भारत में ट्रेनिंग कर रही है। बोर्ड खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन करेगा। न्यूजीलैंड की टीम इसके बाद भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत 16 अक्तूबर को होगी। इसके बाद न्यूजीलैंड तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका की यात्रा करेगा।
अफगानिस्तान की शुरूआती टीम इस प्रकार है: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जदरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अलीखेल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, गुलबदीन नईब, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, जियाउर्रहमान अकबर, शम्सुर्रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, फरीद अहमद मलिक, नवीद जदरान, खलील अहमद और यम अरब।