फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या पश्चिम बंगाल में भाजपा का चेहरा बनेंगे गांगुली? अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

Tue, 15 Oct 2019 11:25 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 15 Oct 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah said No BCCI deal for Sourav Ganguly welcome to join BJP
सौरव गांगुली-अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद से ही गांगुली के भाजपा ज्वाइन करने की खबरें मीडिया में तैरने लगी हैं। कहा जा रहा है कि गांगुली को अध्यक्ष बनाने में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी भूमिका निभाई है। हालांकि अमित शाह ने इन खबरों को बे बुनियाद बताया है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि मैं इस बात का निर्णय नहीं करता कि कौन बीसीसीआई का अध्यक्ष होगा। इसके लिए बीसीसीआई की अपनी चुनाव प्रक्रिया है। गांगुली के साथ मेरी इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है।

Amit Shah said No BCCI deal for Sourav Ganguly welcome to join BJP
अमित शाह सीआईसी में बोलते हुए - फोटो : Twitter

सौरव गांगुली के साथ मुलाकात के सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि सौरव गांगुली की मेरे साथ मुलाकात में कुछ भी गलत नहीं है। वह मेरे पास आ सकते हैं, मैं खुद कई साल तक क्रिकेट से जुड़ा रहा हूं। क्या गांगुली 2021 में बंगाल में होने वाले चुनावों में भाजपा का चेहरा होंगे? इसपर उन्होंने कहा कि, यह सिर्फ सौरव गांगुली के खिलाफ गलत बातें कही जा रही हैं। वैसे भी हमें बंगाल में किसी चेहरे की जरूरत नहीं। बगैर चेहरे के भी हमने लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीती थीं। इसका मतलब यह नहीं कि चेहरों की जरूरत ही नहीं, लेकिन हम किसी एक के बगैर भी चुनाव जीत सकते हैं।

Amit Shah said No BCCI deal for Sourav Ganguly welcome to join BJP
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

सौरव गांगुली 10 महीने तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहेंगे। वह पांच साल से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। बोर्ड के नए नियमों के अनुसार कोई भी सदस्य लगातार छह साल तक ही किसी पद पर रह सकता है। इनके अलावा अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah said No BCCI deal for Sourav Ganguly welcome to join BJP
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

गांगुली के राजनीति में आने की चर्चा हमेशा से चलती रही हैं। खुद भाजपा ने 2016 विधानसभा चुनावों से पहले सौरव गांगुली को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। यही नहीं भाजपा उन्हें अपनी पंसदीदा सीट से चुनाव लड़ने को कहा था। माना जा रहा है कि बीजेपी को बंगाल में ममता बनर्जी के सामने एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो उनका मुकाबला कर सके। गांगुली इसमें पूरी तरह से फिट बैठते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed