{"_id":"68b97e9f7d729d132a073fcd","slug":"amit-mishra-ms-dhoni-what-was-dhoni-s-reaction-after-winning-the-champions-trophy-2013-amit-mishra-answered-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amit Mishra-MS Dhoni: चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने के बाद कैसा था धोनी का रिएक्शन? अमित मिश्रा ने दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Amit Mishra-MS Dhoni: चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने के बाद कैसा था धोनी का रिएक्शन? अमित मिश्रा ने दिया जवाब
Thu, 04 Sep 2025 05:27 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 04 Sep 2025 05:27 PM IST
सार
मिश्रा ने कहा, 'ट्रॉफी जीतने के बाद कोई भी अपने कमरे में नहीं गया। हम सब ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे और वहां तीन-चार घंटे तक जश्न चलता रहा। हर कोई खुश था। धोनी आमतौर पर बेहद शांत रहते हैं, लेकिन उस दिन उनके चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही थी। वह भी पूरी तरह से उस पल का आनंद ले रहे थे।'
विज्ञापन
2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल
- फोटो : BCCI/ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में हुई जश्न की यादें साझा कीं हैं। मिश्रा ने बताया कि बर्मिंघम में इंग्लैंड को हराने के बाद भारतीय टीम ने जीत का जश्न तीन से चार घंटे तक ड्रेसिंग रूम में ही मनाया।
इंग्लैंड को हराकर जीता था भारत
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने 23 जून 2013 को इंग्लैंड को फाइनल में मात दी थी। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए थे। विराट कोहली (43) और शिखर धवन (31) ने अहम योगदान दिया, जबकि रवींद्र जडेजा ने नाबाद 33 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में इंग्लैंड अच्छी स्थिति में था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट झटके और इंग्लैंड को लक्ष्य से पांच रन दूर रोक दिया।
अमित मिश्रा ने साझा किए खुशी के पल
मिश्रा ने कहा, 'ट्रॉफी जीतने के बाद कोई भी अपने कमरे में नहीं गया। हम सब ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे और वहां तीन-चार घंटे तक जश्न चलता रहा। हर कोई खुश था। धोनी आमतौर पर बेहद शांत रहते हैं, लेकिन उस दिन उनके चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही थी। वह भी पूरी तरह से उस पल का आनंद ले रहे थे।' फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। विराट कोहली का ‘गंगनम डांस’, साथी खिलाड़ियों की झप्पियां और फैन्स के नारों की गूंज आज भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की यादों में ताजा है।