{"_id":"a9b8a8b8-75dd-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"ambati-rayudu-fire-in-draw-practice-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारुओं के खिलाफ ड्रॉ मैच में चमके रायडू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारुओं के खिलाफ ड्रॉ मैच में चमके रायडू
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Feb 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के बीच पहला दो दिवसीय अभ्यास मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया। इस ड्रॉ मुकाबले के पहले दिन बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के युवा स्पिनर परवेज रसूल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के सात बल्लेबाजों को आउट कर मेहमान टीम की पारी 241 रन पर समेट दी थी।
विज्ञापन
बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन भी पहली पारी में सिर्फ 230 रन बनाकर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 15 रन बनाए और इसके साथ ही मैच ड्रॉ समाप्त हो गया। बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के लिए अंबाती रायडू ने 150 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों के साथ 87 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
दूसरे दिन सुबह बल्लेबाजी करने उतरी बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की शुरुआत खराब रही और ओपनर रॉबिन उथप्पा 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मनदीप सिंह और केदार जाधव भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके। मनदीप तीन जबकि जाधव सिर्फ एक रन ही बना सके। कप्तान अभिनव मुकुंद का बल्ला भी नहीं चला और वह 21 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
पार्थिव पटेल (23) के भी जल्द आउट होने से भारतीय पारी जल्द सिमटने के कगार पर आ गई। 102 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद रायडू ने पारी को संभाला और एक छोर संभाले रखा। रायडू को परवेज रसूल का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 54 गेंद में चार चौकों और एक छक्के के साथ 36 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मीडियम पेसर मोइसेस हेनरिक्स ने सिर्फ 12 रन देकर चार जबकि ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने तीन विकेट चटकाए।