फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amazing Video of Eden Gardens ground in Kolkata, the audience captivated by singing Vande Mataram

LLC Video: कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान में दिखा अद्भुत नजारा, दर्शकों ने वंदे मातरम गाकर बांधा समा

Sat, 17 Sep 2022 12:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 12:47 PM IST
सार

लीजेंड लीग क्रिकेट के मैच के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर दर्शकों ने वंदे मातरम गाना शुरू कर दिया। इसके बाद पूरे स्टेडियम में खास माहौल बन गया और सभी ने इसका भरपूर आनंद लिया। 
 

विज्ञापन
Amazing Video of Eden Gardens ground in Kolkata, the audience captivated by singing Vande Mataram
वर्ल्ड जाएंट्स को हराने के बाद इंडिया महाराजा की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लीजेंड लीग क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच खास था। इस मैच के नतीजे टूर्नामेंट के लिहाज से मायने नहीं रखते हैं, लेकिन वीरेन्द्र सहवाग और हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज खिलाड़ी इस मैच में शामिल हुए और इसका रोमांच देखने लायक था। इस मैच में भारत की टीम ने विश्व की टीम को छह विकेट से हरा दिया। भारत के दिग्गज खिलाड़ियों को फिर से मैदान में देखकर कोलकाता के दर्शक भावुक हो गए और ईडन गार्डंस मैदान पर वंदे मातरम गाने लगे। रात के समय में रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग स्टेडियम में वंदे मातरम से गूंज रहा था और यह नजारा हर भारतीय के लिए खास था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


इस मैच में भारत की कप्तानी हरभजन सिंह ने की, जबकि वर्ल्ड जाएंट्स की कप्तानी जैक्स कैलिस के हाथों में थी। भारतीय टीम ने यह खास मैच अपने नाम किया। 

विज्ञापन

पंकज सिंह के आगे पस्त हुए दिग्गज
वर्ल्ड जाएंट्स के कप्तान जैक्स कैलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। केविन ओ ब्रायन और हैमिल्टन मसाकाद्जा की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। मसाकाद्जा 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कैलिस और ओ ब्रायन ने 36 रन जोड़े और केविन ओ ब्रायन 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, कप्तान कैलिस 12 रन ही बना सके। दिनेश रामदीन ने 42 और थिसारा परेरा ने 23 रन की पारी खेल अपनी टीम का स्कोर 170 तक पहुंचाया। 

भारत के लिए तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने पांच विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में एक मेडन ओवर किया और 26 रन दिए। उनके अलावा कप्तान हरभजन, जोगिंदर शर्मा और मोहम्मद कैफ ने एक विकेट लिया। भारत के लिए पंकज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस वजह से उन्हें कुल दो टेस्ट और एक वनडे मैच खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने सिर्फ दो विकेट लिए। 
विज्ञापन

भारत के लिए यूसुफ और इरफान ने किया कमाल
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया महाराजा टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। वीरेन्द्र सहवाग सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर सात रन था। 34 के स्कोर पर पार्थिव पटेल भी आउट हो गए। उन्होंने 18 रन बनाए। 50 रन तक पहुंचने में भारत ने मोहम्मद कैफ (11 रन) का विकेट भी गंवा दिया। इसके बाद यसुफ पठान और तन्मय श्रीवास्तव ने शतकीय साझेदारी कर भारत की जीत तय कर दी। तन्मय ने 39 गेंद में 54 रन बनाए। वहीं यूसुफ पठान ने 35 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए। अंत में इरफान पठान ने नौ गेंद में 20 रन की तूफानी पारी खेल अपनी टीम को जीत दिला दी। वर्ल्ड जाएंट्स के लिए टिम ब्रेसनन ने तीन और फिडेल एडवर्ड्स ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed