Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
Amar Ujala Samvad 2023: Suresh Raina and Irfan Pathan lashed out on Pakistan Trollers World Cup final
{"_id":"65686192774024e02b0f4f3a","slug":"amar-ujala-samvad-2023-suresh-raina-and-irfan-pathan-lashed-out-on-pakistan-trollers-world-cup-final-2023-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samvad 2023: विश्व कप फाइनल में भारत की हार का मजाक बनाने वालों पर बरसे सुरेश रैना और इरफान पठान, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Samvad 2023: विश्व कप फाइनल में भारत की हार का मजाक बनाने वालों पर बरसे सुरेश रैना और इरफान पठान, कही यह बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Nov 2023 03:49 PM IST
सार
वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर जीत के बाद राशिद खान जब स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर ले रहे थे। तभी वहां एक्सपर्ट के तौर पर खड़े इरफान पठान ने राशिद के साथ डांस किया था। दोनों खुशी में खूब झूमे थे। यह पाकिस्तानियों को रास नहीं आया था।
वनडे विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद जहां भारतीय फैंस और भारतीय क्रिकेट टीम को चाहने वाले लोग दुखी थे, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में इसका जश्न मनाया जा रहा था। वहां के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने टीम इंडिया की हार के बाद बेतुके बयान दिए। अब्दुल रज्जाक से लेकर वसीम अकरम और वकार यूनिस तक, सभी भारतीय टीम की हार पर बयान दे रहे थे और ऑस्ट्रेलिया की जीत का जश्न मना रहे थे। कुछ क्रिकेटरों और पाकिस्तानी फैंस ने तो इरफान पठान के राशिद खान के साथ डांस तक को ट्रोल कर दिया। अब इस घटना पर सुरेश रैना और इरफान पठान ने प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने अमर उजाला संवाद 2023 में पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान पर जीत के बाद राशिद-इरफान ने किया था डांस
दरअसल, वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर जीत के बाद राशिद खान जब स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर ले रहे थे। तभी वहां एक्सपर्ट के तौर पर खड़े इरफान पठान ने राशिद के साथ डांस किया था। दोनों खुशी में खूब झूमे थे। यह पाकिस्तानियों को रास नहीं आया था। इरफान ने इसके बाद इस डांस का वीडियो पोस्ट किया था और अफगानिस्तान को जीत की बधाई दी थी। उन्होंने कहीं भी पाकिस्तान को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की थी। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से उन्हें गलत कमेंट मिले थे।
पाकिस्तान को रास नहीं आया इरफान का डांस
पाकिस्तान की टीम तो विश्व कप फाइनल के लीग राउंड से ही बाहर हो गई। वहीं, अफगानिस्तान ने इतिहास रचते हुए विश्व कप में पहली बार पांच मैच जीते। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड जैसी टीमों को हराया। अफगानिस्तान की टीम भी लीग राउंड से आगे नहीं बढ़ सकी। भारतीय टीम जरूर फाइनल में पहुंची और वह भी अपने लीग राउंड के सभी नौ मैचों को जीतकर। फिर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को भी शिकस्त दी। बस फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने इरफान पठान और उनके डांस का मजाक उड़ाया था।
अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इरफान ने अमर उजाला संवाद में कहा- हम में और पड़ोसी मुल्क की मानसिकता में जमीन-आसमान का फर्क है। हमने अफगानिस्तान की जीत पर डांस किया, पाकिस्तानियों ने हमारी हार पर डांस किया। यही फर्क है। वहीं, सुरेश रैना ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स का मजाक उड़ाते हुए कहा कि पाकिस्तान के जिन क्रिकेटरों ने प्रतिक्रिया दी, उन्हें इरफान पठान कई बार आउट कर चुके हैं। वहां के पठान शाहिद अफरीदी को हमारे पठान इरफान ने बहुत बार आउट किया है।
रैना ने भारत की हार पर बयान देते हुए कहा कि दिल तो सबका दुखा है। लड़कों ने बहुत मेहनत की थी। हिंदुस्तान की यह विश्व कप में अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीम थी। गेंदबाजी शानदार थी। विराट का 50वां शतक आया। सचिन के होम ग्राउंड पर उनके सामने शतक बनाया। एक मैच खराब गया तो टीम को जज नहीं करना चाहिए। हम अच्छा खेले। रोहित अगर आउट नहीं होते तो हमने 325 रन बना दिए होते। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की तारीफ करनी होगी। ट्रेविस हेड ने रोहित शर्मा का बहुत अच्छा कैच पकड़ा। वहीं, पठान ने कहा कि जब 240 का स्कोर बना, मैच वहीं खत्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।