फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Alyssa Healy husband Mitchell starc also won player of the Tournament before him

Women's World Cup: अलीसा हीली के पति भी वर्ल्ड कप में बने थे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानें दोनों की लव स्टोरी

Sun, 03 Apr 2022 06:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 06:05 PM IST
सार

अलीसा हीली के पति मिशेल स्टार्क भी क्रिकेट विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके हैं। स्टार्क ने 2015 विश्व कप में 22 विकेट लिए थे और फाइनल में अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम योगदान दिया था। इसके बाद उन्हें यह खिताब दिया गया था। 
 

विज्ञापन
Alyssa Healy husband Mitchell starc also won player of the Tournament before him
मिशेल स्टार्क और अलीसा हीली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। कंगारू टीम ने यह मैच 71 रन से जीता। यह सातवां मौका था, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप फाइनल जीती थी। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अलीसा हीली ने कमाल का प्रदर्शन किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। हीली ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए और फाइनल में भी ऐतिहासिक पारी खेली। इसी वजह से उन्हें यह खिताब दिया गया। उनके पति मिशेल स्टार्क भी विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन चुके हैं। 
विज्ञापन


अलीसा ने इस विश्व कप में नौ मैच खेले और 56.56 के औसत से 509 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 103.67 का था और उनके बल्ले से 69 चौके और एक छक्का निकला। अलीसा पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी एक विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाए है। फाइनल मैच में उन्होंने 170 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और अपनी टीम को विजेता बनाया। वो विश्व कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। पहले विकेट के लिए हीली ने रेचल के साथ 160 रन की साझेदारी की, जो विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी है। 
विज्ञापन

अलीसा और स्टार्क दोनों बन चुके हैं प्लेयर ऑफ द मैच
आईसीसी महिला विश्व कप में 509 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाली अलीसा के पति मिशेल स्टार्क भी यह खिताब जीत चुके हैं। 2015 विश्व कप में स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल की गेंदबाजी की थी और 22 विकेट चटकाए थे। उन्होंने फाइनल और सेमीफाइनल मैच में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। ये दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। 

नौ साल की उम्र में शुरू हुई प्रेम कहानी
मिशेल स्टार्क और एलिसा हीली नौ साल की उम्र में पहली बार एक दूसरे से मिले थे। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और लगभग 17 साल बाद शादी की थी। 2014 में इन दोनों के प्यार की मिसाल देखने को मिली थी। जब महिला और पुरुष विश्व कप बांग्लादेश में आयोजित हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम जल्दी ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, लेकिन महिला टीम फाइनल की रेस में बनी हुई थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम अपने देश वापस आ गई थी, लेकिन स्टार्क अपनी गर्लफ्रेंड को सपोर्ट करने के लिए वहीं रुक गए थे। 

इस दौरान उन्होंने कहा था कि शायद महिला टीम ही टी-20 विश्व कप जीते और पुरुष टीम का अधूरा सपना पूरा करे। हुआ भी ऐसा ही और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम यह टूर्नामेंट जीत गई। स्टार्क की गर्लफ्रेंड अलीसा ने 21 गेंद में 30 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। इसके लिए उनकी जमकर तारीफ हुई थी। 2022 विश्व कप के दौरान भी मिशेल स्टार्क अपनी पत्नी को सपोर्ट करने पहुंचे थे। अलीसा ने उन्हें निराश नहीं किया और फाइनल मैच में रिकॉर्ड पारी खेली। 

दोनों का खेल से गहरा नाता
स्टार्क और हिली दोनों का ही खेल की दुनिया से पुराना रिश्ता है। मिचेल स्टार्क के छोटे भाई ब्रेंडन स्टार्क उंची कूद के खिलाड़ी हैं। वहीं एलिसा हीली पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इयान हिली की भतीजी हैं। उनके पिता ग्रेग हिली भी क्वींसलैंड के लिए क्रिकेट खेले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed