पूरी वेस्टइंडीज टीम कोरोना निगेटिव, IPL वाले खिलाड़ी दो हफ्ते तक क्वारंटीन में रहेंगे
वेस्टइंडीज की पूरी क्रिकेट टीम का कोविड-19 के लिए गए तीसरे और अंतिम परीक्षण में परिणाम निगेटिव आया है और अब टीम न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ पहले अभ्यास मैच के लिए क्वीन्सटाउन रवाना होगी। कैरेबियाई टीम टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए 30 अक्तूबर को यहां पहुंचने के बाद से ही पृथकवास पर थी। पहले दो दौर के परीक्षणों में उसके सभी खिलाड़ी निगेटिव आए थे।
The #MenInMaroon have arrived in the beautiful city of Queenstown, where WI will play two warm-up matches in preparation for the Test series! #WIReady #NZvWI 😍🏏🌴 pic.twitter.com/ARE2a9LQYM
— Windies Cricket (@windiescricket) November 13, 2020
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, 'वेस्टइंडीज टीम के सभी सदस्यों का न्यूजीलैंड दौरे के 12वें दिन कोविड-19 के लिए तीसरा और अंतिम परीक्षण कराया गया है जिसमें सभी के परिणाम निगेटिव आए हैं। बयान में कहा गया है, 'खिलाड़ी, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ के सदस्य अब पृथकवास से निकलकर दक्षिणी शहर क्वीन्सटाउन जाएंगे जहां उन्हें न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीन दिवसीय और चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलने हैं।'
श्रृंखला की शुरुआत ऑकलैंड में 27 नवंबर को टी-20 मैच से होगी। दूसरा और तीसरा टी-20 मैच 29 और 30 नवंबर को माउंट मौनगुनई में खेले जाएंगे। इसके बाद हैमिल्टन (तीन से सात दिसंबर) और वेलिंगटन (11 से 15 दिसंबर) में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। टेस्ट श्रृंखला से पहले वेस्टइंडीज 20 से 22 नवंबर तथा 26 से 29 नवंबर के बीच दो अभ्यास मैच खेलेगा।
The #MenInMaroon have arrived in the beautiful city of Queenstown, where WI will play two warm-up matches in preparation for the Test series! #WIReady #NZvWI 😍🏏🌴 pic.twitter.com/ARE2a9LQYM
— Windies Cricket (@windiescricket) November 13, 2020
दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज की टीम को पृथकवास के दौरान अभ्यास की अनुमति दी गई थी, लेकिन 14 दिन के पृथकवास के दौरान खिलाड़ियों ने नियमों का उल्लंघन किया और इसलिए इसें वापस ले लिया गया। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि खिलाड़ी क्राइस्टचर्च में टीम होटल के हॉल में आपस में मिल रहे हैं और भोजन साझा कर रहे हैं जो पृथकवास के नियमों का उल्लंघन है।
वेस्टइंडीज के सात खिलाड़ी टी-20 कप्तान कीरोन पोलार्ड, टेस्ट कप्तान जैसन होल्डर, फैबियन एलेन, शिमरोन हेटमेयर, कीमो पॉल, निकोलस पूरन और ओशन थॉमस 10 नवंबर को समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए यूएई में थे। बोर्ड ने कहा कि ये खिलाड़ी ऑकलैंड पहुंच गए हैं और अब दो सप्ताह तक पृथकवास पर रहेंगे।