फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   All records broken in ICC WC 2023, matches watched for one trillion minutes; ICC released stats

ICC WC 2023: इस विश्व कप में टूटे सभी रिकॉर्ड, एक लाख करोड़ मिनट तक देखे गए मैच; आईसीसी ने जारी किए आंकड़े

Wed, 27 Dec 2023 06:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 06:46 PM IST
सार

आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 से जुड़े सभी आंकड़े जारी कर दिए हैं और ये आंकड़े हैरान करने वाले हैं। पहली बार किसी विश्व कप को एक लाख करोड़ मिनट तक देखा गया है।
 

विज्ञापन
All records broken in ICC WC 2023, matches watched for one trillion minutes; ICC released stats
2023 विश्व कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में आयोजित होने वाला क्रिकेट विश्व कप 2023 आईसीसी का अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट था। इस विश्व कप ने प्रसारण और डिजिटल पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह आईसीसी का पहला टूर्नामेंट था, जिसे एक लाख करोड़ (एक ट्रिलियन) मिनट से ज्यादा देखा गया। इसमें वर्टिकल वीडियो फीड जैसी नई तकनीक का योगदान भी अहम है। भारत में 2011 में खेले गए विश्व कप की तुलना में इस विश्व कप को 38% ज्यादा देखा गया। वहीं, 2019 में इंग्लैंड में हुए पिछले विश्व कप की तुलना में 17% की बढ़त देखी गई।
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया फाइनल मैच सबसे ज्यादा देखा जाने वाला क्रिकेट मैच बना। इसे विश्व स्तर पर 87.6 बिलियन मिनट तक देखा गया। यह 2011 से 46% अधिक था। भारतीय फैंस ने अकेले डिज्नी स्टार नेटवर्क पर 422 बिलियन मिनट तक मैच देखे। यह 2011 से 54% और 2019 से 9% ज्यादा था।
विज्ञापन


आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 की एक सांख्यिकीय झलक
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो क्रेडिटः आईसीसी

इस में महिला दर्शकों की संख्या 2011 की तुलना में 32% से बढ़कर 34% हो गई। भारत के बाहर इंग्लैंड में 800 घंटे तक लाइव मैच देखे गए। 5.86 अरब मिनट ज्यादा था। ऑस्ट्रेलिया ने 602 घंटों के लाइव कवरेज से 3.79 बिलियन मिनट देखने में योगदान दिया, जो 2011 से 92% की वृद्धि दर्शाता है। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की सफलता के कारण 2023 विश्व कप देखने के लिए 9.1 मिलियन लोग आए, जो 2019 से तीन मिलियन अधिक है।

पाकिस्तान ने भी अभूतपूर्व दर्शक संख्या हासिल की, कुल 237.12 बिलियन मिनट तक दर्शकों ने लाइव मैच देखे। डिज्नी हॉटस्टार ने इस विश्व कप को भारत में फ्री में दिखाने का फैसला किया था। इसके वजह से सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैच का रिकॉर्ड चार बार टूटा। अंत में फाइनल में अविश्वसनीय रिकॉर्ड बना। रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला डिजिटल मोर्चे पर भी जारी रहा और आश्चर्यजनक रूप से 16.9 बिलियन वीडियो व्यूज के साथ यह अब तक का सबसे अधिक डिजिटल रूप में देखा गया आईसीसी इवेंट बन गया।


2023 विश्व कप ने ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट से 158% की भारी वृद्धि के साथ 2022 टी20 विश्व कप को पीछे छोड़ दिया। 'इट टेक्स वन डे' प्रीव्यू शो से लेकर विशेष पर्दे के पीछे के दृश्य तक दर्शकों ने इस टूर्नामेंट से जूड़ी हर चीज को पसंद किया। सोशल मीडिया पर, अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल की मैराथन पारी और दर्द से जूझने की घटना को 50 मिलियन से अधिक बार देखा गया। विराट कोहली भी बहुत पीछे नहीं रहे, उनके आदर्श सचिन तेंदुलकर के साथ गले मिलने के वीडियो ने उनके वनडे शतकों के रिकॉर्ड (78 मिलियन व्यूज) को तोड़ने के बाद इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन व्यूज बटोरे। कोहली ने टूर्नामेंट के दौरान एक विकेट भी लिया, जिसे इंस्टाग्राम पर 39 मिलियन बार देखा गया। 

मेटा ने आईसीसी के साथ साझेदारी की थी, जिसमें खिलाड़ियों से जुड़ी मजेदार बातें दिखाई गई थीं। इस वजह से मेटा चैनलों पर 16.3 बिलियन वीडियो प्ले आए (फेसबुक पर 9.7 बिलियन और इंस्टाग्राम पर 6.6 बिलियन)। इस इवेंट में वेब और ऐप दोनों प्लेटफार्मों पर यूजर्स की रिकॉर्ड-तोड़ संख्या देखी गई, जो 97.5 मिलियन तक पहुंच गई। यह 2019 संस्करण से 29% ज्यादा है। वेबसाइट पर पेज व्यूज 704 मिलियन तक बढ़ गए, जो 2022 पुरुष टी20 विश्व कप की तुलना में 96% की वृद्धि को दर्शाता है।
 
विश्व कप में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैच
मैच दर्शकों की संख्या

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (फाइनल)

59 मिलियन
भारत बनाम न्यूजीलैंड (सेमीफाइनल) 53 मिलियन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 44 मिलियन
भारत बनाम न्यूजीलैंड (ग्रुप मैच) 43 मिलियन
भारत बनाम पाकिस्तान 35 मिलियन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed