फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020 News: CSK Team: All members of the Chennai super kings tested negative for COVID19 except the 13 who tested positive says ceo

IPL 2020: 13 सदस्यों को छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स के अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

Tue, 01 Sep 2020 08:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Sep 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 News: CSK Team: All members of the Chennai super kings tested negative for COVID19 except the 13 who tested positive says ceo
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ipl

आईपीएल की नामी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के 13 सदस्यों को छोड़कर बाकी सभी स्टाफ और खिलाड़ियों की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मंगलवार को टीम के सीईओ केएस विश्वनाथन ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


टी-20 लीग के 13वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी आठ टीमें अपने खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ यूएई पहुंच चुकी हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए कई तरह के सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जा रहा है और खिलाड़ियों की लगातार जांच की जा रही है। इसी जांच के तहत पिछले हफ्ते चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ियों समेत 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन


उधर टीम के सीईओ विश्वनाथन ने इससे पहले कहा था कि सोमवार को हुई जांच में पहले पॉजिटिव पाए गए 13 खिलाड़ी भी नेगेटिव आए हैं, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर और भारत ए के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


हालांकि विश्वनाथन ने दुबई से देर शाम बताया, ‘दल के 13 सदस्यों के अलावा बाकी सभी कोविड-19 नेगेटिव पाए गए हैं। बृहस्पतिवार, तीन सितंबर को उनका एक और परीक्षण होगा। हमारे शुक्रवार, चार सितंबर से ट्रेनिंग शुरू करने की संभावना है।’ उन्होंने कहा, ‘दीपक और रुतुराज 14 दिन का पृथकवास पूरा करेंगे और नियमों के अनुसार नेगेटिव पाए जाने के बाद ट्रेनिंग से जुड़ेंगे।’ पृथकवास का समय पूरा होने के बाद दल के 13 संक्रमित सदस्यों का परीक्षण होगा।

चाहर और रुतुराज के अलावा पॉजिटिव पाए गए अधिकांश सदस्य सीएसके की सोशल मीडिया टीम या अन्य स्टाफ का हिस्सा हैं जिनका कोचिंग की जिम्मेदारी से कोई लेना देना नहीं है।

फ्रेंचाइजी को ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त समय देने की बात चल रही है लेकिन संभवना है कि वे आईपीएल के पहले मैच में 19 सितंबर को मुंबई इंडियन्स से भिड़ सकते हैं। पता चला है कि लीग की शुरुआत से ही आईपीएल मैचों का आयोजन तीनों शहरों दुबई, शारजाह और अबु धाबी में किया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार का आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed