{"_id":"626eacd612c9bf57047c9798","slug":"alex-hales-return-alex-hales-can-return-to-england-team-after-three-years-last-match-played-in-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alex Hales Return: इंग्लैंड टीम में तीन साल बाद वापसी कर सकते हैं एलेक्स हेल्स, 2019 में खेले थे पिछला मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Alex Hales Return: इंग्लैंड टीम में तीन साल बाद वापसी कर सकते हैं एलेक्स हेल्स, 2019 में खेले थे पिछला मैच
Sun, 01 May 2022 09:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 01 May 2022 09:23 PM IST
सार
हेल्स ने 11 टेस्ट में 27.28 की औसत से 573 रन, 70 वनडे में 37.79 की औसत से 2419 रन और 60 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 31.01 की औसत से 1644 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
एलेक्स हेल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स तीन साल बाद इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में वापसी कर सकते हैं क्योंकि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक रॉब की को लगता है कि इस बल्लेबाज ने प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण पर्याप्त समय टीम से बाहर रहकर बिता दिया है।
हेल्स को 2019 में इंग्लैंड की एकदिवसीय विश्वकप टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि तब ‘गार्डियन’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि उन पर प्रतिबंधित दवा के सेवन के लिए तीन सप्ताह का प्रतिबंध लगा था। इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड की तरफ से 11 टेस्ट, 70 वनडे और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। हेल्स इंग्लैंड के लिए आखिरी बार 2019 में खेले थे।
हेल्स ने 11 टेस्ट में 27.28 की औसत से 573 रन, 70 वनडे में 37.79 की औसत से 2419 रन और 60 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 31.01 की औसत से 1644 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हेल्स के नाम 107 मैचों में 6655 रन और लिस्ट ए में 175 मैचों में 6260 रन बनाए हैं। ओवरऑल टी-20 में हेल्स ने 336 मैचों में 30.95 की औसत से 9471 रन बनाए हैं।