फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aleem Dar excited to officiate his first ever T20I in Pakistani Soil

अलीम डार के लिए बेहद खास होगा पाकिस्तान-विश्व एकादश T-20 मुकाबला 

Tue, 12 Sep 2017 01:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 12 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aleem Dar excited to officiate his first ever T20I in Pakistani Soil
अलीम डार
जाने-माने पाकिस्तानी क्रिकेट अंपायर अलीम डार दुनियाभर में टेस्ट, वनडे और टी-20 मैचों में अंपायरिंग की है। तीन बार आईसीसी ने उन्हें अंपायर ऑफ द इयर के पुरस्कार से भी नवाजा है। लेकिन आठ साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आयोजन से महरूम रहने के कारण वह अपने देश में एक कारनामा नहीं कर पाए। 
विज्ञापन


 वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज यानी इंडीपेंडेंस कप के लिए आईसीसी ने उनके कंधों पर अंपायरिंग की जिम्मेदारी डाली है। ये उनके अपने देश में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में अंपायरिंग करने का पहला मौका होगा। इस बारे में अलीम डार ने कहा है कि ये उनके लिए एक यादगार लम्हा होगा जब अपने देश में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में पहली बार अंपायरिंग करेंगे। 
विज्ञापन


अब 300 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके अलीम  क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों मे अंपायरिंग करने वाले अंपायर हैं। अब तक वो 41 टी-20 मैचों में अंपायरिंग का मोर्चा संभाल चुके हैं लेकिन इनमें से एक भी मैच पाकिस्तान में नहीं खेला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में खेले जाने वाले पहले मैच में अपायरिंग करने के बाद वो दुबई में आईसीसी द्वारा आयोजित अंपायरों की कॉन्फ्रेंस में शामिल होने जाएंगे। डार ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ये एक ऐसा इवेंट होने जा रहा है जिसका अपना अलग मतलब है। और ये मेरे करियर का एक यादगार लम्हा भी बन जाएगा। उन्होंने आगे कहा, मैंने अपने अंपायरिंग करियर में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन अपने होम ग्राउंड में अंपायरिंग करना विशेष है। मैंने बहुत से टी-20 मैचों में अपायरिंग की है लेकिन इस मैच की याद मेरे मन में हमेशा ताजा रहेगी। 


उन्होंने इस मैच के पाकिस्तान पर पड़ने वाले प्रभाव पर कहा, यह एक ऐतिहासिक क्षण है जब सात टेस्ट मैच खेलने वाली टीम के खिलाड़ी एक टीम के रूप में पाकिस्तान से भिड़ेंगे। निश्चित तौर पर इसका पाकिस्तानी क्रिकेट पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। इस मैच के आयोजन का पूरा श्रेय आईसीसी को देते हुए उन्होंने कहा, विश्व एकादश के पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए एक यादगार लम्हा है। इससे पाकिस्तान में पीसीबी द्वारा क्रिकेट के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed