फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Alastair Cook equals Don bradman for more test Centuries

पाक के खिलाफ टेस्ट में कैप्टन कुक ने की डॉन की बराबरी

Sat, 23 Jul 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
Alastair Cook equals Don bradman for more test Centuries
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters

टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट (लॉर्ड्स) में हार के बाद इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी की और पहले ही दिन बड़ा स्कोर कर लिया। जोए रूट के नाबाद 141 रन की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 314 रन बना लिए। रूट ने छह घंटे की अपनी पारी में दौरान पाकिस्तानी गेंदबाजों को एक भी मौका नहीं दिया।

विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कुक ने 105 रन की पारी खेली और चायकाल से पूर्व अंतिम गेंद पर आउट हो गए। कुक ने दूसरे विकेट पर रूट के साथ 185 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार प्रदान कर दिया।
विज्ञापन


कुक का यह 29वां टेस्ट शतक रहा और इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रेडमैन के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने 63 रन देकर दो विकेट लिए। राहत अली को भी दो सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 टेस्ट शतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे युवा बल्लेबाज बने रूट

Alastair Cook equals Don bradman for more test Centuries
जोए रूट - फोटो : Re

इंग्लैंड के नायाब बल्लेबाज जोए रूट सबसे कम उम्र में इंग्लैंड के लिए 10 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच की पहली पारी में अपना 10वां शतक लगाया तो उस समय उनकी उम्र 25 साल 205 दिन थी।

रूट से पहले सबसे कम उम्र में 10 शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज हैं आज के कप्तान एलिस्टर कुक। कुक ने 25 साल और एक दिन की उम्र में अपना शुरुआती 10वां शतक जमाया था। इयान बॉथम ने 26 साल 214 दिन उम्र में अपने पहले 10 शतक लगाए और इंग्लैंड के तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने इस मुकाम को छुने वाले।

रूट से पहले कप्तान कुक ने बतौर कप्तान अपना 11वां टेस्ट शतक लगाया और इसके साथ ही इंग्लैंड की ओर से कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कुक से पहले ग्राहम गूच ने कप्तान रहते हुए 11 शतक लगाए थे। कुक ने कप्तान रहते 31 बार 50 या उससे ज्यादा की पारी खेली है जो किसी इंग्लिश कप्तान का बेस्ट प्रदर्शन है।

पहले टेस्ट में दस विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने लेग स्पिनर यासिर शाह को 31 ओवर में कोई विकेट नहीं मिला जबकि इस दौरान उन्होंने 111 रन लुटा दिए थे। इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स (10) के रूप में पहला विकेट जल्द गंवा दिया था।

पाक को रैंकिंग सुधारनी होगी : इंजमाम

Alastair Cook equals Don bradman for more test Centuries
मिस्बाह-उल-हक

कराची में पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने कहा कि उनकी इच्छा और लक्ष्य यही है कि राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीनों प्रारूपों में अपनी आईसीसी रैंकिंग में सुधार करे।

उन्होंने कहा कि हमने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया और हमारे पास शीर्ष पर पहुंचने का भी मौका है। हमें वनडे और टी-20 में अपनी रैंकिंग में सुधार करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत है। पिछले साल सीमित ओवरों में हमारी रैंकिंग में काफी गिरावट आई है। रैंकिंग में सुधार तभी होगा जब हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे में अभी तीन टेस्ट मैच अभी और खेलने हैं। लार्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बना रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed