फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   alastair cook double century puts england in strong position against australia in boxing day test

AUSvENG: एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड दोहरा शतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर विशाल बढ़त हासिल की

Fri, 29 Dec 2017 08:33 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
alastair cook double century puts england in strong position against australia in boxing day test
एलिस्टर कुक - फोटो : dailymail

एलिस्टर कुक (244*) की मैराथन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने गुरुवार को बॉक्सिंग-डे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है।  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कुक ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 10 घंटे 37 मिनट तक बल्लेबाजी की और वो अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 409 गेंदों में 27 चौको की मदद से 244* रन बनाए।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 327 रन के जवाब में तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी पहली पारी में 144 ओवर में 9 विकेट खोकर 491 रन बना लिए हैं। कुक के साथ जेम्स एंडरसन बिना खाता खोले क्रीज पर जमे हुए हैं। 33 वर्षीय कुक की कोशिश होगी कि चौथे दिन वो 250 रन का आंकड़ा पार करें।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पारी 192/2 के स्कोर से आगे बढ़ाई। कप्तान जो रूट ने जल्द ही अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह एक बार फिर इसे शतक में तब्दील करने से चूके और 133 गेंदों में 7 चौको की मदद से 61 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यक्रम लड़खड़ाया, कुक और ब्रॉड ने फिर खेली उम्दा पारियां

alastair cook double century puts england in strong position against australia in boxing day test
एलिस्टर कुक

इसके बाद डेविड मलान (14), जॉनी बेयरस्टो (22), मोइन अली (20), क्रिस वोक्स (26), टॉम कर्रन (4) ने कुक का कुछ देर साथ दिया, लेकिन कोई भी लंबी पारी नहीं खेल सका और पवेलियन लौटे। 

इसके बाद कुक ने स्टुअर्ट ब्रॉड (56) के साथ 9वें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड को 450 रन के पार लगाया। ब्रॉड ने तेज पारी खेलते हुए 63 गेंदों में 8 चौको और एक छक्के की मदद से पचासा जड़ा। कमिंस ने ब्रॉड का कैच ख्वाजा के हाथों झिलवाया।

कुक ने विराट कोहली और इन स्टार बल्लेबाजों के रिकॉर्ड्स तोड़े

alastair cook double century puts england in strong position against australia in boxing day test
एलिस्टर कुक

कुक ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का पांचवां जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा शतक जमाया। 33 वर्षीय कुक ने अपनी मैराथन पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस दौरान श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने, वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा।

यही नहीं, कुक साल 2017 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के 243 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा। बता दें कि कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 243 रन की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। बहरहाल, कंगारू टीम की तरफ से जोश हेजलवुड, नाथन लायन और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed