{"_id":"5986f2b8-c1f6-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ajit-chandila-involved-in-spot-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल का खलनायक, गरीब खिलाड़ियों का नायक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल का खलनायक, गरीब खिलाड़ियों का नायक
फरीदाबाद/दीपक पांडे
Updated Tue, 21 May 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। ऐसा ही दूसरा पहलू आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसकर क्रिकेट के खलनायक की तरह उभरे अजीत चंदीला का भी है।
विज्ञापन
आईपीएल का यह खलनायक जरूरतमंद व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए नायक की तरह था।
चंदीला जरूरतमंद खिलाड़ियों को न सिर्फ आर्थिक मदद करता था, बल्कि उनका अच्छे क्लबों से करार भी कराता था। ताकि उन्हें खेल के साथ-साथ पैसा भी मिल सकें। नाहरसिंह स्टेडियम में क्रिकेट की एबीसी सीखने वाले अजीत चंदीला का यहां के बच्चों से खासा लगाव था।
विज्ञापन
चंदीला ने कई खिलाड़ियों की सिफारिश एयर इंडिया की ओर से स्टाइपेंड (वजीफा) पर खिलवाने के लिए की। यही नहीं नाहर सिंह स्टेडियम की क्रिकेट नर्सरी में खेलने वाले कई गरीब खिलाड़ियों को चंदीला ने किट भी दी।
विज्ञापन
नाहर सिंह स्टेडियम के खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि जिस व्यक्ति ने सहयोग का सकारात्मक रूप दिखाया था उसका नाम क्रिकेट के काले अध्याय में जुड़ जाएगा।