{"_id":"6633a429f4138e3956071a15","slug":"ajit-agarkar-said-over-virat-kohli-strike-rate-says-former-indian-captain-played-good-cricket-in-ipl-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 WC India Squad PC : कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर अगरकर ने दिया ये जवाब, हंसी नहीं रोक पाए रोहित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC India Squad PC : कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर अगरकर ने दिया ये जवाब, हंसी नहीं रोक पाए रोहित
Thu, 02 May 2024 08:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 May 2024 08:03 PM IST
सार
कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए 500 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147 का रहा है। वह आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
अजीत अगरकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठते रहे हैं, लेकिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर उठ रहे सवालों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उनके लिए अनुभव ज्यादा मायने रखता है और कोहली अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।
आईपीएल के मौजूदा सीजन में 500 रन बना चुके हैं कोहली
कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए 500 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147 का रहा है। वह आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इसके बावजूद कोहली की अक्सर स्पिनरों के खिलाफ बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाने में असमर्थता के लिए आलोचना होती रहती है।
'कोहली खूब रन बना रहे हैं'
कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल पूछे जाने पर रोहित शर्मा हंसने लगे। इस पर अगरकर ने कहा, हम कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में फिलहाल कुछ नहीं सोच रहे। वह शानदार फॉर्म में हैं। आईपीएल में भी वह खूब रन बना रहे। हमारे लिए अनुभव काफी मायने रखता है। अगर किसी मैच में 220 रन बनते हैं तो हमारी टीम में वैसे बल्लेबाज या खिलाड़ी हैं जो उस स्ट्राइक रेट को मैच कर सकें। हमारी टीम में काफी बैलेंस है तो कोहली के स्ट्राइक रेट पर ध्यान देने के बारे में हमने सोचा भी नहीं। आप आईपीएल में फॉर्म पर ध्यान दें। विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अलग तरह का दबाव होगा, वहां अनुभव काम आएगा।
विज्ञापन
रोहित बोले, अधिकतर टीम पहले ही सोच ली थी
रोहित ने कहा कि 70-80 प्रतिशत टीम आईपीएल से पहले ही सोच ली गई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोहली ने कहा, आप प्लेइंग-11 को ध्यान में रखकर सभी चीजें सोचते हैं। शीर्ष-15 के बारे में बात आईपीएल से काफी पहले शुरू हो गई थी। कुछ स्थानों को लेकर हमने आईपीएल में विचार किया। आईपीएल में प्रदर्शन हर दिन बदलता है। कोई भी आकर शतक जड़ सकता है या पांच विकेट ले सकता है। हमें आईपीएल से पहले ही अपनी 70-80 प्रतिशत टीम पता थी।