फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane's best average is in 2nd Test of The Series, See Rahane's average in each match of a series

अजिंक्य संयोग: किसी भी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में जरूर चलता है रहाणे का बल्ला, आंकड़े देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Sat, 08 Jan 2022 02:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Jan 2022 02:14 PM IST
सार

रहाणे ने टेस्ट करियर में 12 शतक लगाए हैं। इसमें से छह शतक यानी 50 फीसद शतक उन्होंने सीरीज के दूसरे टेस्ट में लगाए हैं। इतना ही नहीं, रहाणे के बल्ले से अर्धशतक भी दूसरे टेस्ट में ही निकलते हैं।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane's best average is in 2nd Test of The Series, See Rahane's average in each match of a series
रहाणे का औसत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे यानी जोहानिसबर्ग टेस्ट में अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने इस टेस्ट की दूसरी पारी में 58 रन की छोटी, लेकिन बहुमुल्य पारी खेली। उनकी चेतेश्वर पुजारा (53 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी ने ही टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रहाणे दूसरी पारी में टीम इंडिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
विज्ञापन


रहाणे की 58 रन की पारी के बाद एक हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है। किसी भी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में रहाणे का बल्ला जरूर चलता है। इसमें वह जमकर रन बनाते हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो रहाणे ने 81 टेस्ट की 138 पारियों में 39.06 की औसत से 4921 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक और 25 अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन


रहाणे ने एक सीरीज में कौन से मैच ज्यादा खेले
रहाणे ने कुल 81 टेस्ट खेले हैं जिसमें से 28 टेस्ट में उन्हें सीरीज के पहले मैच में खेलने का मौका मिला। वहीं, सीरीज के दूसरे टेस्ट में खेलने का उन्हें 23 बार मौका मिला। सीरीज के तीसरे टेस्ट में वह 17 बार अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए, जबकि 11 मैच ऐसे हैं, जब वह सीरीज के चौथे टेस्ट में भी खेलने में कामयाब हुए। दो टेस्ट ऐेसे हैं जब उन्हें सीरीज के पांचवें टेस्ट में खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज के अलग-अलग टेस्ट में कैसा रहा औसत
सीरीज के पहले टेस्ट में रहाणे का रन बनाने का औसत 30.21 रहा है। वहीं, दूसरे टेस्ट में उनके रन बनाने का औसत 55.27 रहा है। सीरीज के तीसरे टेस्ट में जब वह मैदान पर उतरते हैं तो 41.50 की औसत से रन बनाते हैं। सीरीज के चौथे टेस्ट में रहाणे 38.46 की औसत से रन बनाते हैं। वहीं, पांचवें टेस्ट मे रहाणे के रन बनाने का औसत 10.25 है।

रहाणे का अजब-गजब संयोग
अब इसे संयोग कहें या कुछ और लेकिन रहाणे जब भी किसी सीरीज के दूसरे टेस्ट में उतरते हैं तो शानदार बल्लेबाजी करते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में रहाणे ने 58 रन बनाए। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम जब भारत दौरे पर आई तो वह दूसरे टेस्ट में खेले ही नहीं थी। 

कब-कब दूसरे टेस्ट में चला रहाणे का बल्ला
उससे पहले भारतीय टीम जब पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई थी, तब भी दूसरे टेस्ट में उनका बल्ला चला था। पहले टेस्ट में रहाणे ने 5 रन (दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं मिली), दूसरे टेस्ट में 1 और 61 रन, तीसरे टेस्ट में 18 और 10 रन, चौथे टेस्ट में 14 और 0 बनाए थे। पांचवां टेस्ट नहीं हो सका।

वहीं, उससे पहले 2021 के फरवरी में इंग्लैंड जब भारत के दौरे पर आई थी, तब भी रहाणे के साथ यही संयोग जारी रहा। पहले टेस्ट में उन्होंने 1 और 0, दूसरे टेस्ट में 67 और 10 रन, तीसरे टेस्ट में 7 और चौथे टेस्ट में रहाणे ने 27 रन की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहाणे ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में शतकीय पारी खेली थी और भारत को जीत दिलाई थी।

दूसरे टेस्ट में रहाणे के बल्ले से छह शतक
रहाणे ने टेस्ट करियर में 12 शतक लगाए हैं। इसमें से छह शतक यानी 50 फीसद शतक उन्होंने सीरीज के दूसरे टेस्ट में लगाए हैं। इतना ही नहीं, रहाणे के बल्ले से अर्धशतक भी दूसरे टेस्ट में ही निकलते हैं। रहाणे ने टेस्ट करियर के 25 में से 13 अर्धशतक सीरीज के दूसरे टेस्ट में लगाए हैँ।  

ऐसे में कहा जा सकता है कि रहाणे के लिए दूसरा टेस्ट महत्वपूर्ण होता है और वह उसमें रन बनाते ही हैं। तीसरे टेस्ट में भी उनका औसते 40 से ऊपर है और उसमें ठीक ठाक रन बनाते हैं। हालांकि पिछला साल रहाणे के लिए ठीक नहीं गुजरा।


साल 2021 रहाणे के लिए खास नहीं रहा
साल 2021 में 13 टेस्ट की 23 पारियों में 20.82 की औसत से 479 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 43.03 का रहा और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन का था। सिर्फ दो मौकों पर ही वह 50 रनों का आंकड़ा पार कर सके। इसी खराब फॉर्म की वजह से रहाणे को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद उपकप्तानी गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed