Ajaz Patel 10 Wickets: एजाज पटेल का सपना पूरा, मुंबई वानखेड़े के ऑनर्स बोर्ड पर लिखा गया उनका नाम
अश्विन ने भी एजाज को भारतीय खिलाड़ियों द्वार साइन की गई जर्सी गिफ्ट की। अश्विन ने एजाज को गले से लगाया और उन्हें बधाई भी दी। एजाज का जन्म मुंबई में ही हुआ था।
विस्तार
एजाज जब पहली पारी में दूसरे दिन मैदान पर उतरे थे, तो उनके खाते में चार विकेट थे। वे मैदान पर आने से पहले ऑनर्स बोर्ड देखकर आए थे। वह देख रहे थे कि चार विकेट लेने पर उनका नाम इस बोर्ड पर लिखा जाएगा कि नहीं। हालांकि, उसी दिन उन्होंने 10 विकेट लेकर करिश्मा किया और उसके बाद इस मैदान पर यह कारनामा करने वाले गेंदबाज बन गए। पारी में 10 विकेट लेने वाले जिम लेकर और अनिल कुंबले के बाद एजाज तीसरे गेंदबाज हैं।Mumbai Cricket Assn Pres Dr Vijay Patil felicitated NZ cricketer Ajaz Patel with an official score sheet. Patel handed over a ball & t-shirt for MCA museum
विज्ञापन
Patel became the third bowler in cricket history to take all 10 wickets in a Test inning, joining Jim Laker and Anil Kumble pic.twitter.com/ED8f5nSMXPविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 6, 2021
यह कारनामा करने के बाद एजाज ने कहा था कि अब जरूर उनका नाम ऑनर्स बोर्ड पर लिखा जाएगा। मैच के बाद सम्मान के तौर पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर विजय पाटिल ने एजाज को सम्मानित भी किया। उन्होंने एजाज को मैच की आधिकारिक स्कोर शीट भी दी। साथ ही एजाज ने भी विजय पाटिल को एमसीए म्यूजियम के लिए मैच बॉल और टी-शर्ट गिफ्ट की।Name inscribed on the Honours Board at the Wankhede! 🙌 🙌
— BCCI (@BCCI) December 6, 2021
Well done, @mayankcricket! 👏 👏#TeamIndia #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/6KeLUb5CxY
इसके अलावा अश्विन ने भी एजाज को भारतीय खिलाड़ियों द्वार साइन की गई जर्सी गिफ्ट की। अश्विन ने एजाज को गले से लगाया और उन्हें बधाई भी दी। एजाज का जन्म मुंबई में ही हुआ था। आईसीसी ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है। मयंक भी अपना नाम ऑनर्स बोर्ड पर देखकर काफी खुश थे। मयंक ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 150 रन बनाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा।