फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajay Jadeja Important Message To Team India After T20I Series Win; says MS Dhoni Was Champion At It

IND vs SL ODI: 'धोनी इस मामले में चैंपियन थे', जानें पूर्व स्टार क्रिकेटर ने कैप्टन कूल को लेकर क्यों कहा ऐसा

Mon, 09 Jan 2023 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Jan 2023 09:32 AM IST
सार

जडेजा ने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह अपने प्लेइंग इलेवन का चयन करने के मामले में चैंपियन थे, क्योंकि जब ऑलराउंडरों की बात आती है तो उनके पास कई विकल्प होते थे।

विज्ञापन
Ajay Jadeja Important Message To Team India After T20I Series Win; says MS Dhoni Was Champion At It
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली। तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव की 51 गेंदों पर नाबाद 112 रन की पारी ने टीम इंडिया को 228/5 तक पहुंचाया। जवाब में श्रीलंकाई टीम 137 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत ने 91 रन से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

इस तरह टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में जीत के साथ अपने कैलेंडर वर्ष की शुरुआत की है। अब हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम को प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों से काफी प्रशंसा मिल रही है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान अजय जडेजा की भारतीय टीम के लिए एक सलाह है कि उन्हें सीमित ओवरों के प्रारूप में अपने अंतिम प्लेइंग-11 में अधिक ऑलराउंडरों को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Jadeja Important Message To Team India After T20I Series Win; says MS Dhoni Was Champion At It
अजय जडेजा और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा ने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह अपने प्लेइंग इलेवन का चयन करने के मामले में चैंपियन थे, क्योंकि जब ऑलराउंडरों की बात आती है तो उनके पास कई विकल्प होते थे। जडेजा ने कहा- अगर मेरे पास पांच गेंदबाज हैं तो आप जानते हैं कि मैं एक्स, वाई या जेड से ही गेंदबाजी कराऊंगा। ऐसे में विपक्षी टीम आपके खिलाफ आसानी से योजना बना सकती है, लेकिन अगर मेरे पास सात-आठ गेंदबाज हैं जो विभिन्न चरणों में गेंदबाजी कर सकते हैं। ऐसे में विपक्ष आपके खिलाफ कैसे योजना बनाएगा? इसी तरह आप खेल को चलाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी इसमें चैंपियन थे।
विज्ञापन

अजय जडेजा ने कहा- ऐसे दिन होंगे जब रवींद्र [जडेजा] ने एक भी गेंद नहीं फेंकी होगी। अगर आप चारों [हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा] को मौका दे सकते हैं तो इन्हें एकसाथ खिलाएं। इसमें क्या गलत है? ये सभी काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सकते हैं। यह सिर्फ एक विचार है। आप एक और ऑलराउंडर भी जोड़ सकते हैं, बॉलर ऑलराउंडर, अश्विन को भी मौका दे सकते हैं। समस्या यह है कि आप अभी भी शीर्ष पांच-छह बल्लेबाजों को टीम में रखते हैं। तो उसमें छेड़छाड़ न करें, फिर इन लोगों को ऑलराउंडर के रूप में जोड़ें, क्योंकि गेंदबाजी थोड़ी कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed