{"_id":"5f8f24085cf7176ba67ffcd5","slug":"ahmedabad-to-host-pink-ball-test-against-england-says-sourav-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में अगले साल होगा डे-नाइट टेस्ट मैच, इंग्लैंड के खिलाफ देखने को मिलेगा रोमांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अहमदाबाद में अगले साल होगा डे-नाइट टेस्ट मैच, इंग्लैंड के खिलाफ देखने को मिलेगा रोमांच
Tue, 20 Oct 2020 11:23 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:23 PM IST
सार
गांगुली ने कहा कि आईपीएल के तुरंत बाद खिलाड़ियों के लिए टेस्ट प्रारूप के अनुरूप ढलना समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'वे सभी स्तरीय खिलाड़ी हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।’
विज्ञापन
मोटेरा स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड को अगले साल जनवरी से मार्च तक पांच टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करना है, इस दौरान अहमदाबाद में डे-नाइट टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। सीपीआई (एम) विधायक अशोक भट्टाचार्य की किताब का कोलकाता प्रेस क्लब में विमोचन के दौरान बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
भारत में हाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह श्रृंखला यूएई में स्थानांतरित हो सकती है जहां अभी आईपीएल 2020 चल रहा है। बीसीसीआई हालांकि देश में ही इंग्लैंड की मेजबानी करने को लेकर प्रतिबद्ध है और पहले ही सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है जिसमें जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार करना भी शामिल है।
विज्ञापन
टेस्ट श्रृंखला के तीन संभावित स्थल अहमदाबाद, धर्मशाला और कोलकाता हो सकते हैं, लेकिन गांगुली ने कहा कि उन्होंने अभी अंतिम फैसला नहीं किया है। गांगुली ने कहा, 'हमने कुछ अस्थाई योजना बनाई है, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। हमारे पास अब भी चार महीने का समय है।'
विज्ञापन
बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ऑस्ट्रेलिया का आगामी दौरा है, जिसके लिए टीम का चयन कुछ दिनों में होगा। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला होनी है। कुछ दिनों में इसके लिए टीम का चयन किया जाएगा।' बीसीसीआई ने एक जनवरी से रणजी ट्रॉफी शुरू करने का फैसला किया है और गांगुली ने कहा कि आगामी वार्षिक आम बैठक में इसे लेकर चर्चा की जाएगी।