Pakistan Team: अहमद शहजाद ने पहले वीडियो में खुद किया अपने रिप्लेसमेंट का एलान, फिर ट्वीट कर टीम चयन को लताड़ा
017 की टीम से केवल बाबर आजम, फहीम अशरफ और फखर जमान ने अपना परिचय दिया। फिर अहमद शहजाद ने अपने रिप्लेसमेंट के तौर पर उस्मान खान का नाम लिया और फिर खुद ट्वीट कर उनके चयन की आलोचना भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तब कप्तान रहे सरफराज अहमद ने मोहम्मद रिजवान का नाम लिया (दोनों विकेटकीपर और कप्तान), जबकि तब उपकप्तान रहे मोहम्मद हफीज ने सलमान अली आगा (मौजूदा उपकप्तान) का और अजहर अली ने तैयब ताहिर का नाम लिया। फिर 2017 की टीम से केवल बाबर आजम, फहीम अशरफ और फखर जमान ने अपना परिचय दिया। फिर अहमद शहजाद ने अपने रिप्लेसमेंट के तौर पर उस्मान खान का नाम लिया और फिर खुद ट्वीट कर उनके चयन की आलोचना भी की।
ICC Champions Trophy 2️⃣0️⃣1️⃣7️⃣ winners announce squad for the 2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣ event 🏆✨
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 31, 2025
How will you show your support for the Pakistan team❓#ChampionsTrophy | #WeHaveWeWill pic.twitter.com/zDYPFuqzBU
अहमद शहजाद ने लिखा, 'चैंपियंस ट्रॉफी टीम में केवल एक विशेषज्ञ स्पिनर है और आप पाकिस्तान और यूएई में खेल रहे हैं। क्या आप टीम को लेकर गंभीर हैं? दो नए सलामी बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी में सीधे खेलेंगे। फखर वापसी कर रहे हैं और हम अभी भी नहीं जानते कि उनके साथ कौन ओपनिंग करेगा। उस्मान या फहीम? उस्मान ने देश के लिए हाल के दिनों में कोई वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलकर टीम में वापसी कर रहे हैं। क्या आप लोग (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) सच में कुछ सोचते भी हैं?'
Only one genuine spinner in champions trophy squad and you are playing in Pakistan and UAE are you serious ?🤦🏻♂️
— Ahmad Shahzad 🇵🇰 (@iamAhmadshahzad) January 31, 2025
2 new openers will b playing directly in champions trophy fakhar making a comeback and we still don’t know who will open with him🤷🏽
Usman , Faheem & usman make thre… pic.twitter.com/zrCmNgufHr
हालांकि, फैंस ने इस पोस्ट को देखने के बाद शहजाद को दोहरे मापदंड दिखाने के लिए सवाल किया है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देखें...
Ahmad Shahzad questions PCB on the inclusion of Usman Khan in the #ChampionsTrophy2025 despite announcing Usman's name by himself in the PCB video.#Cricket | #Pakistan | #AhmadShahzad | #UsmanKhan | #Lahore pic.twitter.com/Ouxia8tj3p
— Tayyab Says🇵🇰🇵🇸 (@tayyab_ibn_adam) February 1, 2025
Ahmad Shahzad was upset with PCB then why was he in the PCB video.
— Sports syncs (@moiz_sports) February 1, 2025
Well i agree with him here
— Arooj (@freehitnoball) February 1, 2025
Although he himself announced it in video and for that he must have been paid
Rest is fine and right criticism #BiggBoss18 #VivianDsena #zelena #KaranveerMehra #ChahatPandey #AvinashMishra #Avisha #Sanatani #zeudi #helena #GrandeFrate
मोहम्मद रिजवान इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे। 2023 वनडे विश्व कप में बाबर ने टीम का नेतृत्व किया था। इसके बाद उन्हें टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान खिताब बचाने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगा। त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आठ फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से होगी।
इसके बाद कीवी टीम 10 फरवरी को वनडे मैच दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। पहले दो मैचों के बाद मुकाबले रावलपिंडी से कराची में स्थानांतरित हो जाएंगे। पाकिस्तान 12 फरवरी को डे नाइट मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पांच दिन पहले 14 फरवरी को कराची में ही खेला जाएगा। पाकिस्तान के कराची, लाहौर और रावलपिंडी शहर चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।