{"_id":"5dd00b948ebc3e54a75cb64d","slug":"agra-boys-rahul-chahar-and-deepak-chahar-play-for-csk-and-mi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे के खिलाफ आईपीएल 2020 में मैदान पर उतरेंगे आगरा के दो भाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक दूसरे के खिलाफ आईपीएल 2020 में मैदान पर उतरेंगे आगरा के दो भाई
Sat, 16 Nov 2019 08:15 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 16 Nov 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
राहुल चाहर और दीपक चाहर
- फोटो : Facebook/Deepak Chahar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स व राहुल चाहर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के लिए रिटेन किया है। आगरा के दोनों स्टार खिलाड़ी आइपीएल 2020 में भी अपनी वर्तमान टीमों के लिए मैदान पर धमाल मचाते दिखेंगे।
विज्ञापन
आईपीएल 2020 की दिसंबर में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से पहले सभी आठ टीमों ने शुक्रवार को अपने खिलाड़ियों को रिटेन व रिलीज किया। इसमें ताजनगरी के दोनों भाईयों को इनकी वर्तमान टीमों ने फिर से रिटेन रखा है। टीमों ने कई दिग्गजों को इस लिस्ट में टीम से बाहर किया है, लेकिन दीपक चाहर व राहुल चाहर अपने प्रदर्शन के दम पर अपने स्थान पर कायम रहे।
विज्ञापन
आइपीएल 2019 में दीपक ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 17 मैचों में 22 विकेट लिए। दीपक ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक कुल चार आईपीएल सीजन में 34 मैचों में 33 विकेट लिए हैं। राहुल चाहर ने मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल 2019 में 13 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। राहुल ने मुंबई के लिए दो सीजन में 16 मैचों में 15 लिए हैं।
विज्ञापन