{"_id":"5de769b28ebc3e54be28c3c9","slug":"after-retirement-jamaican-sprinter-yohan-blake-want-to-play-in-ipl-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL खेलना चाहता है यह ओलंपिक मेडलिस्ट धावक, इन टीमों को बताया पसंदीदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL खेलना चाहता है यह ओलंपिक मेडलिस्ट धावक, इन टीमों को बताया पसंदीदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
योहान ब्लैक
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओलंपिक में गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीत चुके जमैकन फर्राटा धावक योहान ब्लैक का एक बार फिर क्रिकेट प्रेम जाग उठा। 100मी और 200मी रेस में नंबर वन रह चुके योहान ब्लैक ने कहा कि वह ब्लैक एथलेटिक्स से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में खेलना चाहते हैं।
2 of 5
योहान ब्लैक
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, योहान ब्लैक इन दिनों रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी-20 सीरीज का प्रमोशन करने भारत आए हैं। यह टूर्नामेंट अगले साल फरवरी में खेला जाएगा जिसमें सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हालांकि ब्लैक इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह एक एथलीट हैं और ओलंपिक की तैयारी में जुटे हैं।
3 of 5
योहान ब्लैक
- फोटो : ट्विटर
ब्लैक कहते हैं, 'मेरे पास ट्रैक और फील्ड में दो साल बचे हैं इसके बाद मैं क्रिकेट में आउंगा लेकिन, मैं वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेलना चाहता। मैं फ्रैंचाइजी क्रिकेट में खेलना पसंद करूंगा। मैं भारत में एक फ्रैंचाइजी भी लेना पसंद करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
योहान ब्लैक
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं ब्लैक ने बताया कि उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर काफी पसंद हैं क्योंकि उनके देश के क्रिस गेल इन फ्रेंचाइजी से खेल चुके हैं। इसके अलावा ब्लैक ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को अपना फेवरेट बताया।
विज्ञापन
5 of 5
योहान ब्लैक
- फोटो : ट्वि्टर
29 वर्षीय ब्लैक अपने बच्चों को स्प्रिंटर की बजाय क्रिकेटर बनाना चाहते हैं। इस साल दोहा में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के 100 मीटर फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे ब्लैक सचिन को डक पर आउट करना चाहते हैं। ब्लैक के बचपन के हीरो सचिन तेंदुलकर हैं। वह कहते हैं, 'मैं उनसे मिलना चाहता हूं और उन्हें गेंदबाजी करना चाहता हूं। मैं एक पेसर हूं, इसलिए मैं उन्हें आउट भी कर सकता हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।