फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After Ravichandran Ashwin, More Indian Players up for Big Retirements in Year 2025? says Report, Know details

Report: अश्विन के बाद अगले साल कई और भारतीय सीनियर खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास, 2025 होगा बदलाव का वर्ष? जानें

Fri, 20 Dec 2024 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Dec 2024 09:03 AM IST
सार

भारतीय टीम के जल्द ही बदलाव से गुजरने की उम्मीद है। संभवत: 2025 में टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाने से पहले ऐसा हो सकता है। पढ़ें यह रिपोर्ट...

विज्ञापन
After Ravichandran Ashwin, More Indian Players up for Big Retirements in Year 2025? says Report, Know details
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 287 मैचों और 765 विकेट लेने के बाद दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीनों प्रारूप को अलविदा कह दिया है। हालांकि, वह घरेलू टूर्नामेंट्स और आईपीएल खेलते रहेंगे। अश्विन ने 106 टेस्ट में 537 विकेट चटकाए, जिससे उनका करियर दिग्गज अनिल कुंबले (619) के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में समाप्त हुआ। अश्विन के संन्यास की घोषणा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों के लिए चौंकाने वाली रही, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा सीरीज शुरू होने से पहले इस फैसले की जानकारी थी। हालांकि, अश्विन के अचानक संन्यास के फैसले के बाद निकट भविष्य में इस तरह की और घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं। 
विज्ञापन

अगले साल बदलाव के दौर से गुजरेगी टीम इंडिया

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के एक अगले साल बदलाव के दौर में प्रवेश करने की उम्मीद है। अगले साल जून में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद टीम इंडिया से कई और सीनियर खिलाड़ी संन्यास लेते दिख सकते हैं। हालांकि, तब तक इंतजार खिलाड़ी तभी करेंगे अगर भारत में पहुंचता है। अगर भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंचती है तो उससे पहले भी कई खिलाड़ियों के संन्यास के फैसले आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे से पहले हो सकता है ऐसा

रिपोर्ट के मुताबिक, 'यह फैसला कितना योजनाबद्ध है या कितना अपनी इच्छा के अनुसार है, यह बताना मुश्किल है, लेकिन भारतीय टीम के जल्द ही बदलाव से गुजरने की उम्मीद है। संभवत: 2025 में टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाने से पहले ऐसा हो सकता है। पहले की तरह ही इसका श्रेय या वजह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज को ही दिया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के दौरे ने कई भारतीय क्रिकेटरों के करियर को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

2025 संन्यास का वर्ष हो सकता है

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2025 भारतीय क्रिकेट में संन्यास का वर्ष हो सकता है। ठीक उसी तरह जैसे 2008 में सौरव गांगुली और अनिल कुंबले ने इसी सीरीज के बाद संन्यास लिया था। इसके मुताबिक, 'यह संभावना नहीं है कि कोई भी खुले तौर पर स्वीकार करेगा कि यह किसी के कहने पर किया गया है, लेकिन अश्विन की घोषणा 2008 की तरह संन्यास की एक सीरीज की शुरुआत हो सकती है। 2008 में कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया था। इसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एक संकेत माना जा रहा है और बदलाव के लिए मंच माना जा रहा है।

अश्विन ने कही थी यह बात

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने में विफल रहता है तो क्या संन्यास की घोषणाएं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज के बाद आएंगी या फिर कुछ समय बाद। अश्विन ने अपने आखिरी भाषण में बताया था कि वह टीम में कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ हैं और उनके साथ लंबे समय तक ड्रेसिंग रूम शेयर करना अच्छा लगा। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

ये सीनियर खिलाड़ी हैं लाइन में

रोहित, कोहली और जडेजा जून में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अश्विन के विपरीत, रोहित और कोहली ने टेस्ट में काफी संघर्ष किया है। रोहित का 2024 का सबसे बड़ा आकर्षण टी20 विश्व कप में बल्ले से उनका सनसनीखेज प्रदर्शन था। हालांकि, कोहली ने टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और इसके बाद उन्होंने पिछले महीने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रन की पारी खेली थी। पर इन दो पारियों के अलावा वह कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed