{"_id":"663cabf49e43eec532077167","slug":"after-poor-run-in-ipl-2024-rohit-sharma-along-with-some-senior-player-unhappy-with-hardik-pandya-captaincy-2024-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद मुंबई में गहराया विवाद, सीनियर खिलाड़ी हार्दिक की कप्तानी से खफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद मुंबई में गहराया विवाद, सीनियर खिलाड़ी हार्दिक की कप्तानी से खफा
Thu, 09 May 2024 04:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 May 2024 04:27 PM IST
सार
सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स को 10 विकेट से हराया। इसका असर मुंबई के अभियान पर पड़ा जो आधिकारिक रूप से नॉकआउट में जाने की दौड़ से बाहर हो गई।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का अभियान आईपीएल के मौजूदा सीजन में अच्छा नहीं रहा है और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स को 10 विकेट से हराया। इसका असर मुंबई के अभियान पर पड़ा जो आधिकारिक रूप से नॉकआउट में जाने की दौड़ से बाहर हो गई। मुंबई के खराब प्रदर्शन के बाद टीम में विवाद गहरा गया है और कई सीनियर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कप्तानी से खफा बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रोहित, बुमराह और सूर्यकुमार के बीच हुई बैठक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक पांड्या के कप्तानी करने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं। हार के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव के बीच बैठक हुई जहां इन तीनों ने हार के कारण पर चर्चा की। इसके अलावा अलग से भी हार के कारण को पहचानने के लिए बैठक की गई।

रोहित को हटाकर पांड्या को सौंपी गई थी कमान
मुंबई ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए करीब एक दशक तक टीम की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कमान सौंपने का फैसला किया था। हार्दिक लंबे समय तक मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा रहे थे, लेकिन 2022 सीजन के लिए हुई बड़ी नीलामी से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था और वह गुजरात टाइंटस के लिए खेलने लगे। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने 2022 सीजन का खिताब जीता, जबकि पिछले सीजन टीम उपविजेता रही। हार्दिक को कप्तानी सौंपना मुंबई के लिए अच्छा अनुभव नहीं रहा क्योंकि मैदान पर रोहित के फैंस ने हार्दिक की जमकर हूटिंग की और कप्तानी में हार्दिक इस सीजन कुछ खास भी नहीं कर सके।

मुंबई इंडियंस से जुड़े एक अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा, 'जब टीम में परिवर्तन होता है तो ऐसी तकनीकी दिक्कतें होती हैं। खेल में यह आम बात है।' दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई की हार के बाद हार्दिक ने कहा था कि तिलक वर्मा को अक्षर पटेल के खिलाफ आक्रमकता से खेलना चाहिए था, जबकि वास्तविकता यह थी कि तिलक टीम के सर्वोच्च स्कोरर थे और उन्होंने 32 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली थी।
नौवें स्थान पर मौजूद है मुंबई
मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। टीम अब प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो चुकी है। हालांकि टीम प्रबंधन को अगले सीजन के लिए अभी से योजना बनानी होगी जिससे टीम का प्रदर्शन 2025 सीजन में अच्छा रहे।