{"_id":"efb5748a-482f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"after-losing-series-with-england-what-is-the-indian-test-team-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हार के बाद क्या है टीम इंडिया का भविष्य?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस हार के बाद क्या है टीम इंडिया का भविष्य?
पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Dec 2012 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज 4-0 से जीतने उतरी टीम इंडिया सीरीज खत्म होते होते इसे 1-2 से गवां चुकी है। नागपुर टेस्ट ड्रॉ होने के बाद इंग्लैंड ने करीब 28 साल टीम इंडिया को उसके घरेलू मैदान पर हराकर सीरीज में जीत दर्ज की है। इस हार के बाद इस बात की बहस शुरू हो गई है कि टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में भविष्य क्या होगा?
विज्ञापन
इस साल टीम इंडिया के दो सीनियर खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने संन्यास लिया जिसके बाद भारत की बैटिंग लाइन पूरी तरह बिखरी हुई दिख रही है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी अपनी जमीन पूरी तरह फ्लॉप रही। सचिन अपने कैरियर के अंतिम पड़ाव पर हैं उनके साथ कई सीनियर खिलाड़ी (सहवाग, गंभीर, धोनी) भी इस सीरीज में अपनी बल्लेबाजी का जलवा नहीं दिखा पाए जिस कारण भारत को 4 टेस्ट की सीरीज में 1-2 से हार मिली।
विज्ञापन
नागपुर टेस्ट ड्रॉ होने के बाद 2004 के बाद टीम इंडिया को घरेलू जमीन पर टेस्ट सीरीज में पहली बार हार मिली। 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। नागपुर टेस्ट के अंतिम दिन भारतीय टीम पूरी तरह इंग्लैंड के दबाव में दिखी। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने आसानी से रन बनाए और अंत में भारत को इस मैच में ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन