फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After india lost match to bangladesh fans trolls Rishab pant and khaleel Ahmed for bad performances

बांग्लादेश से हार के बाद भड़के भारतीय फैंस, सोशल मीडिया पर पंत और खलील की लगाई क्लास

Mon, 04 Nov 2019 05:51 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 04 Nov 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
After india lost match to bangladesh fans trolls Rishab pant and khaleel Ahmed  for bad performances
Rishabh Pant - फोटो : social Media

भारत और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। मुशफिकुर रहीम (60*) और सौम्या सरकार (39) की शानदार पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने पहले टी-20 मुकाबले में भारत को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने टी-20 मुकाबलों में भारत को पहली बार मात भी दी है। हार के बाद भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली। लोगों ने इस हार के लिए ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या और खलील अहमद को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


विज्ञापन

भारत की हार के बाद एक फैन ने क्रुणाल पंड्या और खलील अहमद को टीम में चुने जाने पर सवाल उठाए और इन दोनों को टी-20 विश्व कप में न खिलाए जाने की मांग तक कर डाली।

 


कुछ लोगों ने तो बांग्लादेश के खिलाफ खराब डीआरएस लेने के लिए ऋषभ पंत को जमकर लताड़ा। वहीं मैदान पर लोग रिव्यू सिस्टम के लिए महेंद्र सिंह धोनी को याद करते भी दिखे।


 
 
 

खलील अहमद 19वें ओवर में चार चौके लागातार खाने के बाद लोगों के गुस्से का शिकार हुए। फैंस ने उन्हें इस प्रदर्शन के लिए अंडरग्राउंड होने तक की सलाह दे डाली।


बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश टीम के कप्तान महमदुल्लाह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश ने 19.3 ओवर में ही ये लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की तरफ से मुशफिकुर रहीम ने 43 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। मैच में शानदार पारी के लिए रहीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत की तरफ से दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद ने संयुक्त रूप से एक-एक विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed