फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   afridi create a new history in cricket

आफरीदी ने किया एक और कीर्तिमान अपने नाम

Mon, 29 Jul 2013 12:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
afridi create a new history in cricket

ऐसा लगता है कि शाहिद आफरीदी दोबारा पाक टीम में शामिल होने के मिले मौके को गंवाना नहीं चाहते इसीलिए वह ताबड़तोड़ एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं।

विज्ञापन


हरफनमौला क्रिकेटर आफरीदी को एक धाकड़ बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। वह गेंदबाजी में भी कमाल करने में माहिर हैं। इस साल दो बार उन्हें पाक टीम में शामिल नहीं किया गया तो उनकी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका दौरा और इंग्लैंड में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की असफलता को देखते हुए पाक टीम के चयनकर्ताओं ने आफरीदी को मौका देना का फैसला लिया तो उन्होंने इसका जमकर फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में लगाया ये नायाब 'चौका'
वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने वनडे इतिहास की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने के अलावा बल्ले से भी कमाल दिखाया। साथ ही वह वनडे क्रिकेट से सबसे बड़े हरफनमौला क्रिकेटर भी बन गए। साथ ही वह साढ़े तीन सौ विकेट और सात हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हो गए हैं।

विंडीज के खिलाफ पहले ट्वंटी-20 मैच में भी उन्होंने दो छक्का लगाते हुए एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

आफरीदी ने इस मैच में दो छक्के लगाए। पहला छक्का उन्होंने क्रीज पर आते ही लगाया। इस छक्के के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम कुल 399 छक्के हो गए थे।
 
इसके बाद उन्होंने 16वें ओवर में सुनील नारायन की गेंद पर लांग आन पर छक्का जड़कर एक और दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वह टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों में मिलाकर सर्वाधिक 400 छक्का जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर बन गए। आफरीदी ने 446 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें 437 पारियों में उनके नाम 400 छक्के हैं।

जबकि छक्के लगाने में माहिर और उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी विंडीज के क्रिस गेल इस मामले में दूसरे पायदान पर हैं। गेल ने 384 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 451 पारियों में 353 छक्के जमाए हैं।


भारत की ओर से इस मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं और ओवरऑल लिस्ट में पांचवें क्रम पर हैं। उन्होंने 662 मैचों में खेली गई 780 पारियों में 264 छक्के लगाए हैं।

आफरीदी ने इस मैच में 27 गेंदों में 46 रनों की आतिशी पारी खेली जिसके दम पर पाक टीम ने विंडीज को दो विकेट से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अफरीदी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed