फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFGvsZIM Rashid Khan creates record for bowling most overs in a Test in 21st century

बॉलिंग मशीन राशिद खान: 21वीं सदी के एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक ओवर फेंकने वाले गेंदबाज

Sun, 14 Mar 2021 04:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 14 Mar 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
AFGvsZIM Rashid Khan creates record for bowling most overs in a Test in 21st century
राशिद खान - फोटो : social media

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने रविवार को इतिहास रच दिया। अब यह फिरकी गेंदबाज 21वीं सदी में खेले गए किसी एक टेस्ट में सर्वाधिक ओवर फेंकने वाला क्रिकेटर बन गया। इस करामती फिरकी गेंदबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कुल 99.2 ओवर गेंदबाजी की। पहली पारी में 22 वर्षीय लेग स्पिनर ने 36.3 ओवर फेंके और चार विकेट लेकर 138 रन दिए। दूसरी पारी में उन्होंने 62.5 ओवर गेंदबाजी कर दी। साथ ही सात विकेट भी चटकाए। इस तरह राशिद का आंकड़ा 99.2 ओवर में 20 मेडन और कुल 11 विकेट रहा।

विज्ञापन

 

90 के दशक में मुरलीधरन ने फेंके थे 113.5 ओवर
अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में हुए इस मैच में 1998 के बाद फेंका गया यह सर्वाधिक ओवर है। इससे पहले श्रीलंका के महान फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 113.5 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें 41 मेडन ओवर शामिल थे, इस दौरान मुरलीधरन ने 16 विकेट भी हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अफगानिस्तान की मुट्टी में दूसरा टैस्ट
दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जिम्बाब्वे ने 10 विकेट से जीता था। दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान का पलड़ा भारी है। आज मैच के आखिरी दिन के अंतिम सेशन में उसे जीत के लिए 54 रन और चाहिए थे और उसके नौ विकेट शेष थे। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीम के बीच तीन मैच की टी-20 श्रृंखला भी खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed