फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan u 19 defeated indian cricket team in third match of youth odi

भारतीय अंडर-19 टीम को अफगानिस्तान से मिली पहली हार, पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे

Tue, 26 Nov 2019 11:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 Nov 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan u 19 defeated indian cricket team in third match of youth odi
इंडिया vs अफगानिस्तान - फोटो : ट्विटर

अब्दुल रहमान (3/22, 26 रन*) के ऑलराउंड खेल के दम पर अफगानिस्तान अंडर-19 टीम ने भारत को तीसरे वनडे में तीन विकेट से शिकस्त दी। भारत की यह पांच मैचों की सीरीज में पहली हार है और वह सीरीज में 2-1 से आगे है। बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदराना प्रदर्शन के चलते भारतीय अंडर-19 टीम एक ओवर शेष रहते 152 रन ही बना पाई।

विज्ञापन


पदार्पण कर रहे विक्रांत भदौरिया ने 39, दिव्यांश सक्सेना ने 24 और कप्तान शुभांग हेगड़े ने 46 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए आबिद मोहम्मदी ने चार विकेट लिए। जवाब में अफगानिस्तान ने 46.2 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाकर अपनी पहली जीत दर्ज की। इमरान ने 34, मोहम्मद इशाक ने 32 और रहमानुल्लाह ने 21 रन बनाए। भारत की और से कार्तिक त्यागी ने तीन और हेगड़े ने दो विकेट झटके। सीरीज का चौथा मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed