फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan team to host Ireland for full tour in India in dehradun

आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में क्रिकेट सीरीज की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान

Wed, 20 Feb 2019 09:33 AM IST
अंशुल तलमले सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 20 Feb 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan team to host Ireland for full tour in India in dehradun
अफगानिस्तान टीम

अफगानिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ भारत में देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 फरवरी से 19 मार्च तक क्रिकेट सीरीज की मेजबानी करेगी। मेजबान अफगानिस्तान की टीम इस क्रिकेट सीरीज में मेहमान आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच, पांच वन डे और एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। 

विज्ञापन


डीस्पोटर्स  तीन टी-20 मैचों की सीरीज के शुरू के दो और पांच वन डे मैचों की सीरीज के पहले, तीसरे और चौथे मैच का सीधा प्रसारण करेगा। डी स्पोटर्स ने पुलवामा हमले में हुए शहीदों के सम्मान में हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मैचों का प्रसारण स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन


इस क्रिकेट सीरीज में आयरलैंड के धुरंधर गेंदबाज टिम मुरटाग और अफगानिस्तान के राशिद खान पर निगाहें रहेगी। आयरलैंड के शीर्ष बल्लेबाज एंडयू बालबर्नी और अफगानिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज रहमान शाह पर अपनी अपनी टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी रहेगी। फगानिस्तान और आयरलैंड के बीच इस क्रिकेट सीरीज का आगाज देहरादून में 21 फरवरी को पहले टी -20 मैच से होगा। यह टी-20 मैच शाम साढ़े छह बजे से शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दूसरा मौका होगा जब अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें एक दूसरे के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलेंगी। पहले यह क्रिकेट सीरीज 23 मार्च को खत्म होनी वाली थी लेकिन आईपीएल भी इसी दिन शुरू हो होने के कारण दोनों देश इस क्रिकेट सीरीज को 19 मार्च को खत्म करने को राजी हो गए हैं। अफगानिस्तान के तीन धुरंधर क्रिकेटर-राशीद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान को इसमें खेलने और खुद को मई में 2019 के वन डे विश्व कप के लिए तैयार करने का मौका मिल जाएगा। 


अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच क्रिकेट सीरीज के मैचों का कार्यक्रम : तीन टी-20 मैचों की सीरीज : पहला 21 फरवरी, दूसरा 23 फरवरी और तीसरा 24 फरवरी को। पांच वन डे मैचों की सीरीज : पहला 28 फरवरी, दूसरा 2 मार्च, तीसरा 5मार्च, चौथा 8 मार्च और पांचवां 10 मार्च को। एकमात्र टेस्ट मैच : 15 से 19 मार्च तक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed