फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan stuns Pakistan by 18 runs ahead of Asia Cup 2025

AFG vs PAK T20: ऐसे खेलेंगे एशिया कप! टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान की बोलती बंद, अफगानिस्तान ने 18 रन से हराया

Wed, 03 Sep 2025 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Sep 2025 08:59 AM IST
सार

इस जीत से यह साफ हो गया है कि अफगानिस्तान अब सिर्फ एक उभरती हुई टीम नहीं, बल्कि एक मजबूत टी20 टीम बन चुकी है। शारजाह में उनके स्पिन अटैक ने पाकिस्तान जैसी टीम को भी बैकफुट पर ला खड़ा किया। अगर यही फॉर्म एशिया कप में रही, तो टीम खिताब के लिए भी दावा पेश कर सकती है। 

विज्ञापन
Afghanistan stuns Pakistan by 18 runs ahead of Asia Cup 2025
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : Afghanistan Cricket Twitter

विस्तार

एशिया कप 2025 से पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को जोरदार झटका दिया है। शारजाह में खेले गए T20 ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने दबदबे को और मजबूत किया है और आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए चेतावनी दे दी है। इस जीत से यह साफ हो गया है कि अफगानिस्तान अब सिर्फ एक उभरती हुई टीम नहीं, बल्कि एक मजबूत टी20 टीम बन चुकी है। शारजाह में उनके स्पिन अटैक ने पाकिस्तान जैसी टीम को भी बैकफुट पर ला खड़ा किया। अगर यही फॉर्म एशिया कप में रही, तो टीम खिताब के लिए भी दावा पेश कर सकती है। 

विज्ञापन


त्रिकोणीय सीरीज के बारे में जानें
यह त्रिकोणीय सीरीज एशिया कप टी20 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेली जा रही है। इसे एशिया कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। पाकिस्तान ने इस सीरीज की शुरुआत अच्छी की थी और पहले मैच में अफगानिस्तान को 39 रन से हराया था और फिर यूएई को भी 31 रन से शिकस्त दी थी। इसके बाद अफगानिस्तान ने यूएई को 38 रन से और अब पाकिस्तान को 18 रन से शिकस्त दी है। चार सितंबर को पाकिस्तान का सामना यूएई से और पांच सितंबर को अफगानिस्तान का सामना यूएई से है। सात सितंबर को इस त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 169 रन बनाए। टॉप ऑर्डर से इब्राहिम जादरान ने 45 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं सदीकुल्लाह अटल ने 45 गेंद पर 64 रन बनाए। इनमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इसके अलावा गुरबाज आठ रन, अजमतुल्लाह ओमरजई चार रन और मोहम्मद नबी छह रन बनाकर आउट हुए। कप्तान राशिद खान आठ रन और करीम जनत आठ रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ ने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट चटकाए। सैम अयूब ने किफायती गेंदबाजी की और एक विकेट निकाला।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी

170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 151 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत खराब रही थी और सैम अयूब खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। साहिबजादा फरहान 18 रन, फखर जमां 18 गेंद में 25 रन और कप्तान सलमान आगा 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। हसन नवाज नौ रन, मोहम्मद नवाज 12 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। फहीम अशरफ 14 रन  और शाहीन अफरीदी खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। हारिस रऊफ ने अंत में 16 गेंद में चार छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन की पारी खेली। वहीं, सूफियान मुकीम सात रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से फजहलक फारूकी, राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने दो-दो विकेट लिए। 

विज्ञापन

मुकाबले से जुड़े दिलचस्प आंकड़े

अफगानिस्तान और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े कुछ रोचक आंकड़े हम आपको बता रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम हाल के वर्षों में खासकर स्पिन गेंदबाजों के दम पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। वहीं, उनके पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड में भी उल्लेखनीय बदलाव आया है। आइए जानते हैं...

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा जीत (फुल मेंबर टीमें)

टीम स्थल जीत
बांग्लादेश मीरपुर 24
अफगानिस्तान शारजाह 19
पाकिस्तान दुबई 18
पाकिस्तान लाहौर 16
दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 14

2024 से T20I में अफगानिस्तान स्पिनर्स का प्रदर्शन (फुल मेंबर टीमों में)

आंकड़ा प्रदर्शन रैंक
विकेट 75
औसत 18.74 दूसरा सर्वश्रेष्ठ
इकोनॉमी रेट 6.66 सर्वश्रेष्ठ
डॉट% 42.3% सर्वश्रेष्ठ
बाउंड्री% 11.3% सर्वश्रेष्ठ
4 विकेट हॉल 4 सर्वाधिक

टी20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान

अवधि मैच अफगानिस्तान की जीत पाकिस्तान की जीत
2013-2022 3 0 3
2023 से अब तक 6 4 2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed