फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   afghanistan qualify for icc cricket world cup 2019 after beat ireland

अफगानिस्तान को मिला ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का टिकट, ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम

Fri, 23 Mar 2018 09:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
afghanistan qualify for icc cricket world cup 2019 after beat ireland
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड

मोहम्मद शहजाद और गुलबदीन नायब के 45 रन की पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफाइर के सुपर सिक्स मुकाबले में आयरलैंड को 5 विकेट से मात देकर वर्ल्ड कप 2019 में अपनी जगह पक्की कर ली। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 209 बनाए। उनकी ओर से पॉल स्टर्लिंग ने सबसे अधिक 55 रन की पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान की ओर से एक बार फिर युवा लेग स्पिनर राशिद खान ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए जबकि दौलत जादरान के नाम 2 विकेट रहे। 
विज्ञापन


210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने इसे 5 बॉल और 5 विकेट रहते ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान अब इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली। अफगान टीम की ओर से मोहम्मद शहजाद ने 54 और गुलबीन नायब ने 45 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम वेस्टइंडीज है और अब अफगानिस्तान इसमें पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed