फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan pacer Fazalhaq Farooqi fined by ICC for dissent during 2nd ODI against Zimbabwe

AFG vs ZIM: फजलहक फारूकी पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना, मैच के दौरान अंपायर के फैसले का किया था विरोध

Fri, 20 Dec 2024 06:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Dec 2024 06:21 PM IST
सार

फारूकी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ दिया गया जिनका यह 24 महीने में पहला उल्लघंन था। उन्होंने मैच रैफरी एंडी पाइक्रोफ्ट द्वारा प्रस्तावित यह जुर्माना स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन
Afghanistan pacer Fazalhaq Farooqi fined by ICC for dissent during 2nd ODI against Zimbabwe
फजलहक फारूकी - फोटो : ICC

विस्तार

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी पर आईसीसी ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। फारूकी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अंपायर के फैसले का विरोध किया था। आईसीसी ने फारूकी पर आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगया है। यह उल्लंघन खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के अंतर्गत आता है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


फारूकी के खाते में जुड़ा एक डिमैरिट अंक 
यह घटना गुरुवार को जिम्बाब्वे की पारी के पांचवें ओवर में हुई जब फारूकी की क्रेग इरविन के खिलाफ पगबाधा की अपील को ठुकरा दिया गया और उन्होंने इसका विरोध किया। मैच में डीआरएस उपलब्ध नहीं है, इसके बावजूद फारूकी ने रिव्यू का इशारा किया। फारूकी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ दिया गया जिनका यह 24 महीने में पहला उल्लघंन था। उन्होंने मैच रैफरी एंडी पाइक्रोफ्ट द्वारा प्रस्तावित यह जुर्माना स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed