{"_id":"6537a4853bf9e3b434022507","slug":"afghanistan-opener-ibrahim-zadran-dedicated-his-man-of-the-award-to-afghan-refugees-forced-to-leave-pakistan-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: ऐतिहासिक जीत के बाद इब्राहिम बोले- यह मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड पाकिस्तान से भगाए गए अफगानियों को समर्पित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: ऐतिहासिक जीत के बाद इब्राहिम बोले- यह मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड पाकिस्तान से भगाए गए अफगानियों को समर्पित
Tue, 24 Oct 2023 04:33 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 24 Oct 2023 04:33 PM IST
सार
जादरान ने इस मैच में सर्वाधिक 87 रन बनाए, रहमत शाह 77 रन बनाकर नाबाद रहे और गुरबाज ने 53 गेंदों में 65 रन बनाए। कप्तान हसमतुल्लाह शाहिदी ने भी अहम योगदान देते हुए 45 गेंदों पर 48 रन बनाए।
विज्ञापन
इब्राहिम जादरान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने 87 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। जादरान ने यह अवॉर्ड अफगानिस्तान के उन लोगों को समर्पित किया, जिन्हें पाकिस्तान छोड़ने पर मजबूर किया गया। जादरान ने मैच के बाद कहा, "मैं अपने लिए और अपने देश के लिए बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। मैं इस मैन ऑफ द मैच पुरस्कार को उन लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्हें पाकिस्तान से अफगानिस्तान वापस भेजा गया।"
जादरान ने इस मैच में सर्वाधिक 87 रन बनाए, रहमत शाह 77 रन बनाकर नाबाद रहे और गुरबाज ने 53 गेंदों में 65 रन बनाए। कप्तान हसमतुल्लाह शाहिदी ने भी अहम योगदान देते हुए 45 गेंदों पर 48 रन बनाए।
विज्ञापन
अफगानिस्तान ने आठ विकेट से यह मैच अपने नाम किया। ऐतिहासिक जीत के बाद जादरान ने कहा "मैं सकारात्मक दिमाग और सकारात्मक इरादे के साथ वहां जाना चाहता था और मैंने ऐसा किया। हमने (गुरबाज और जादरान ने) एक-दूसरे के साथ काफी क्रिकेट खेला है, विकेटों के बीच दौड़ते समय हमारे बीच अच्छा तालमेल होता है, क्योंकि हम अंडर-16 दिनों से एक साथ खेल रहे हैं।" ,
जादरान ने गुरबाज की सराहना की और कहा कि सलामी बल्लेबाज ने उनकी मदद की और उनका समर्थन किया। दोनों ने 130 रन की मजबूत साझेदारी की। उन्होंने कहा, "जिस तरह से गुरबाज ने मेरा समर्थन किया, उससे मुझे मदद मिली और हमें अपने पक्ष में गति मिली। मैं अपने और अपने देश के लिए बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।"
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के सरकारी रेडियो ने बताया है कि 21 अक्टूबर को एक ही दिन में 3,248 अफगान शरणार्थी पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौट आए। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों के निष्कासन की समय सीमा घोषित होने के बाद से 51,000 से अधिक अफगानों को निर्वासित किया गया है।
पाकिस्तान स्थित एक समाचार पत्र के अनुसार केवल वैध पासपोर्ट और वीजा वाले लोगों के लिए सीमा पार करने को प्रतिबंधित करने का सरकार का निर्णय एक नवंबर से लागू होगा और उसके बाद किसी को भी पाकिस्तानी पहचान पत्र या अफगान परमिट के बिना पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तान में लगभग 1.73 मिलियन (17 लाख) अफगानों के पास कानूनी दस्तावेज का अभाव है।
शीर्ष चार बल्लेबाजों के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन और नूर अहमद के शानदार तीन विकेट की बदौलत अफगानिस्तान ने वनडे में पहली बार पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया।

I dedicate this MoM award to Afghan Refugees who were forced to leave Pakistan - Ibrahim Zadran#PAKvsAFG #AFGvsPAK #WorldCup2023 pic.twitter.com/FshePTWgWn
— Ravi Kaushik (@RaviKaushik99) October 23, 2023