{"_id":"5ddfcfcf8ebc3e54ef7ae413","slug":"afghanistan-lead-by-19-runs-with-3-wickets-remaining-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"AFGvsWI: एकमात्र टेस्ट में विंडीज की पकड़ मजबूत, कॉर्नवाल ने झटके 10 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFGvsWI: एकमात्र टेस्ट में विंडीज की पकड़ मजबूत, कॉर्नवाल ने झटके 10 विकेट
Thu, 28 Nov 2019 07:17 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 28 Nov 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
रहकीम कॉर्नवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने सात विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। अफसर जजई दो रन बनाकर खेल रहे हैं। इस तरह अफगानिस्तान ने 19 रन की बढ़त बना ली है, जबकि उसके हाथ में तीन विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
इससे पहले अफगानिस्तान की पहली पारी 187 रन के जवाब में विंडीज ने 277 रन बनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर विंडीज की टीम को 90 रन की बढ़त मिली।
बता दें कि पहले दिन रहकीम कॉर्नवाल (75/7) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में केवल 187 रन पर ही सिमट गई थी। पहली पारी में वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल ने सात, जबकि दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। उन्होंने कुल मिलाकर 10 विकेट लिए। कॉर्नवाल भारत में दस विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले स्पिनर हैं।
विज्ञापन