फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan cricket team will play upcoming icc t20 world cup says media manager of ACB

टी-20 वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम खेलेगी टूर्नामेंट, राशिद-नबी के खेलने पर बोर्ड ने कही ये बात

Mon, 16 Aug 2021 06:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Aug 2021 06:09 PM IST
सार

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम दुबई में होने वाली आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। 
 

विज्ञापन
Afghanistan cricket team will play upcoming icc t20 world cup says media manager of ACB
अफगानिस्तान क्रिकेट - फोटो : file

विस्तार

अफगानिस्तान में जारी मौजूदा राजनीतिक संकट और अस्थिरता के बीच अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। टीम के आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर भी संशय बना हुआ है। हालांकि अफगानी क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इस पूरी स्थिति पर अपना पक्ष रखा है। एसीबी ने कहा है कि दुबई में होने वाले इस बड़े इवेंट में टीम जरूर हिस्सा लेगी।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया मैनेजर हिकमत हसन ने कहा, 'हमारी टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगी और इसमें कोई संदेह नहीं है। हम वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला भी खेलेंगे।'
विज्ञापन


त्रिकोणीय श्रृंखला पर नजर
हिकमत ने कहा कि तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अगले कुछ हफ्तों में खिलाड़ी काबुल में ट्रेनिंग के लिए लौट आएंगे। हम त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए आयोजन स्थल की खोज कर रहे हैं। इसके लिए हम श्रीलंका और मलयेशिया से भी बात कर रहे हैं। इसके अलावा हम श्रीलंका के हंबनटोटा में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने वाले हैं, जो हमारी तैयारियों के लिए अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नबी और राशिद की करेंगे हर मदद
यह पूछने पर कि क्या एसीबी ने टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी से बात की है तो उन्होंने कहा कि हम हमेशा अपने खिलाड़ियों और उनके परिवार की मदद करने के लिए तैयार हैं, हम अपनी तरफ से उनके लिए हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है, काबुल में सब सामान्य है और हम अपने ऑफिस में लौट आए हैं। 

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान को भारत-पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed