फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan Captain Shahidi Dig At Noida Sports Complex Ahead Of New Zealand Test

AFG vs NZ: 'तैरने की अच्छी जगह', अफगानिस्तान के कप्तान ने नोएडा स्टेडियम पर कसा तंज, टेस्ट को लेकर कही यह बात

Fri, 30 Aug 2024 05:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 Aug 2024 05:42 PM IST
सार

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने इन सुविधाओं पर तंज कसा है। शाहिदी ने बयान दिया कि 'हमें अपना स्विम गियर लाना चाहिए था।'

विज्ञापन
Afghanistan Captain Shahidi Dig At Noida Sports Complex Ahead Of New Zealand Test
ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स - फोटो : Twitter

विस्तार

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 9 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपना एक सप्ताह का तैयारी शिविर शुरू किया, लेकिन द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश की वजह से अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को तैयारी का सही अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि अभ्यास पिच पर पानी भरा हुआ था और ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को सुखाने के लिए दो टेबल फैन का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 30-यार्ड सर्कल की सुरक्षा के लिए कोई सुपर-सॉपर या कवर नहीं हैं। अफगानिस्तान के गेंदबाजी कोच हामिद हसन को कम नमी के साथ 10 गज की जगह खोजने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने इन सुविधाओं पर तंज कसा है। शाहिदी ने बयान दिया कि 'हमें अपना स्विम गियर लाना चाहिए था। हम यहां किसी भी तरह से नहीं खेल पाएंगे। तैरने के लिए यह अच्छी जगह है।' कप्तान ने फिर अधिकारियों से हिंदी में कहा, 'सर हम लोगो को आदत है, लेकिन न्यूजीलैंड वालों को क्या जवाब दोगे।' इंडियन एक्सप्रेस ने इसकी पुष्टि की है।

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान अपनी पीठ को आराम देने के लिए निकट भविष्य में टेस्ट प्रारूप में नहीं खेलेंगे जिसकी उन्होंने पिछले साल सर्जरी कराई थी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के एक सूत्र ने बताया कि राशिद और टीम प्रबंधन ने उनकी पीठ की समस्या को देखते हुए क्रिकेट के लंबे प्रारूप से ब्रेक लेने का आपसी सहमति से फैसला किया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं हुआ था चयन
इस सप्ताह की शुरुआत में उन्हें नौ सितंबर से ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए शुरूआती टीम में नहीं चुना गया था। अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्व कप के बाद राशिद ने पीठ की सर्जरी कराई थी और वह इसके बाद से चार महीने तक खेल से बाहर रहे थे। वह हाल में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप का हिस्सा थे, जहां उन्होंने अफगानिस्तान की कप्तानी करते हुए टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। 25 वर्षीय राशिद ने हाल में काबुल में शपागीजा टी20 लीग में तीन मैच खेले और कुल छह विकेट लिए।

सूत्र ने कहा, सर्जरी के बाद राशिद की योजना धीरे-धीरे अपना कार्यभार बढ़ाने की थी। अगले छह महीने से एक साल तक लंबे प्रारूप में नहीं खेलना भी योजना का हिस्सा था। टेस्ट में उन्हें एक छोर से गेंदबाजी करनी होगी और उनकी पीठ इस तरह के कार्यभार के लिए तैयार नहीं है। उन्हें अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध होना चाहिए। 

राशिद ने अफगानिस्तान के लिए पांच टेस्ट, 103 वनडे और 93 टी20 मैच खेले हैं। इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में द हंड्रेड के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट भी लगी थी। अफगानिस्तान की टीम पहले से ही ग्रेटर नोएडा में है जो उसका घरेलू मैदान है और उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed